हापुड़

Breaking: NH-9 पर तेज रफ्तार कार खराब ट्रक से टकराई, पति-पत्‍नी समेत छह माह की मासूम की मौत- देखें वीडियो

Highlights Hapur के Pilakhuwa कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा हाईवे पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार Rampur से Ghaziabad की तरफ जा रहा था परिवार
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2019, 10:29 AM IST
vlcsnap-2019-11-21-10h08m27s285.png

हापुड़। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हापुड़ (Hapur) में नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर गुरुवार सुबह एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हाईवे-9 पर पिलखुआ (Pilakhuwa) कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार हाईवे पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार पति और पत्नी समेत 6 माह की मासूम की मौके पर मौत हो गई। इस भयंकर सड़क हादसे (Road Accident) में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई।

पोस्‍टमार्टम के लिए भेजे शव

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शवों को कार से निकालकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है दंपती जिला रामपुर (Rampur) का रहने वाला था। पति और पत्नी अपनी 6 माह की बेटी अपनी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां गाजियाबाद (Ghaziabad) की तरफ जा रहे थे। रास्‍ते में उनकी गाड़ी हाईवे-9 पर खराब खड़े ट्रक में जा घुसी।

सुबह हुआ है हादसा

सिपाही अरविंद ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुआ है। ट्रक का पहिया खराब था, जिस वजह से वह हाईवे पर खड़ा था। कार की रफ्तार तेज थी। वहीं, डायल 112 (Dial 112) पर तैनात सिपाही कुशलपाल ने कहा कि दंपती आई-10 कार में सवार था। हादसे में तीनों की मौत हो गई है।

Updated on:
21 Nov 2019, 10:29 AM IST
Published on: