हापुड़

Janta Curfew के बीच कोरोना के डर से युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- सभी अपना टेस्ट कर लेना

Highlights- हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की घटना- एक हफ्ते से बुखार और गले में दर्द से पीड़ित था युवक- कोरोना वायरस के बीच युवक के सुसाइड से हड़कंप
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2020, 1:50 PM IST
hapur.jpg

हापुड़. देशभर में जहां आज यानी रविवार को कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू लगा हुआ है। इसी बीच खुद को कोरोना होने के शक में हापुड़ में एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले एक हफ्ते से युवक बुखार और गले में दर्द से पीड़ित था। युवक ने सुबह ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दरअसल, मूलत: बागपत का रहने वाला सुशील परिवार समेत तीन साल से हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में रह रहा था। वह पिलखुवा में ही सैलून चलाता था। बताया जा रहा है कि पिछले एक हफ्ते से युवक को बुखार और गले में दर्द की शिकायत थी। इन्हीं लक्षणों को कोरोना वायरस का असर समझकर वह काफी परेशान चल रहा था। काफी उपचार के बाद भी जब उसे राहत नहीं मिली तो रविवार सुबह करीब 11 बजे उसने अपने हाथ की नस और गर्दन ब्लेड से काट ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें युवक ने परिवार का ध्यान रखने और सभी का कोरोना टेस्ट कराने की बात कही है। इसके साथ ही अपने किए पर सुसाइड नोट में युवक ने माफी भी मांगी है। कोरोना वायरस के बीच युवक के सुसाइड से हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Updated on:
22 Mar 2020, 1:50 PM IST
Published on: