हापुड़

लड़की को बात करते देख गुस्साएं प्रेमी ने दे दी एेसी खौफनाक सजा- देखें वीडियो

-सूचना मिलने के 24 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, वजह जानकर दंग रह गये लोग
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2019, 10:05 AM IST
DEMO PIC
लड़की को बात करते देख गुस्साएं प्रेमी ने दे दी एेसी खौफनाक सजा- देखें वीडियो

हापुड़।यूपी में एक नाबालिग को दूसरे शख्स से बात करते देख उसके प्रेमी ने एेसा कदम उठाया।जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गर्इ।आरोपी शख्स ने गोली मारकर लड़की की हत्या कर दी।आैर इसके बाद मौके से फरार हो गया।हत्या की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।साथ ही पुलिस ने 24 घंटों के भीतर आरोपी प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे युवक से बात कर रही थी लड़की

जानकारी के अनुसार हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गर्इ।इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस आैर परिजन पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले में कार्रवार्इ करते हुए 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।पुलिस ने नाबालिग की हत्या करने वाले प्रेमी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया।

इस वजह से आरोपी प्रेमी ने मार दी गोली

दरअसल पकड़ा गया आरोपी भगतराम गांव बलवापुर का रहने वाला है और आरोपी गांव की एक नाबालिंग लड़की से पिछले एक साल से प्रेम करता था। सोमवार को आरोपी भगतराम खेत के रास्ते कहीं जा रहा था। इस दौरान उसने आरोपी प्रेमी ने उस लड़की को किसी के साथ बात करते हुए देख लिया। इसी बात नाराज सिरफिरे आशिक़ ने लड़की की हत्या करने का प्लान बना लिया और दोपहर जब लड़की खेत पर काम करने गर्इ। तभी आरोपी ने खेत में पहुंचकर लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी आैर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Published on: