
कस्टडी से फरार हुआ चोर तो अधिकारियों ने दो पुलिसकर्मियों पर की ये बड़ी कार्रवार्इ- देखें वीडियो
गाजियाबाद।गाजियाबाद में कोर्ट में पेशी के बाद जेल ले जाने के दौरान एक चोर पुलिस कस्टडी फरार हो गया।इसकी जानकारी विभाग में लगते ही हड़कंप मच गया।वहीं आरोपी चोर का दो दिन तक कुछ पता न लगने पर पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को दो कांस्टेबल के खिलाफ बड़ी कार्रवार्इ की।दरअसल मामले में एसपी सिटी ने दो पुलिस कांस्टेबलों को निलंबित करने के साथ ही दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पब्लिक ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था आरोपी चोर
आपको बता दें कि गाजियाबाद के लोनी इलाके में से दो चोरों को पब्लिक ने माैके से पकड़कर पुलिस को दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों चोरों को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में आरोपियों को जेल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान सोमवार की शाम मसूरी थाना क्षेत्र के डासना टोल के पास एक आरोपी रोहित दोनों पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। और मंगलवार को दोनों पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवार्इ की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच कराई जा रही है और दिल्ली के लिए कई टीमें रवाना की गई है। आरोपी दिल्ली का ही रहने वाला था और जल्द उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। माना जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मियों से मिलीभगत करके ही आरोपी फरार हुआ होगा।
मुकदमा दर्ज कर शुरू हुर्इ जांच
इस पूरी मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात नीरज कुमार ने बताया कि लोनी पुलिस के दो कांस्टेबल दो चोरों को जेल के लिए लेकर जा रहे थे और थाना मसूरी इलाके में डासना टोल के पास उन में से एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया था। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाना मसूरी में मामला दर्ज करा दिया गया है। क्योंकि इस पूरे मामले में कहीं ना कहीं उनकी बड़ी लापरवाही सामने आई है।
Published on:
6 Mar 2019, 12:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.