हापुड़

युवक ने अपनी पत्नी से की ऐसी मांग कि उसने कर दिया मना, गुस्से में दे दिया तीन तलाक

खबर की मुख्य बातें- -पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है - पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुरालवालों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है -थाना हाफिजपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी पांच वर्ष पूर्व बुलंदशहर निवासी से हुई थी
less than 1 minute read
Aug 29, 2019
demo1.jpg

हापुड़। जनपद में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज में 15 लाख नहीं मिलने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पति गुस्से में तीन तलाक बोलकर चला गया। पत्नी ने आपबीती अपने परिवार वालों को बताई तो परिवार में बुजुर्ग पिता के होश उड़ गए।

पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुरालवालों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। दरअसल, थाना हाफिजपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी पांच वर्ष पूर्व बुलंदशहर निवासी से हुई थी।

महिला के पिता ने अपनी औकात के हिसाब से दान दहेज दिया था, लेकिन आरोप है कि लड़की के ससुराल वाले लगातार दहेज में 15 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। लड़की के साथ मारपीट करते थे। जब इस बात का विरोध लड़की ने किया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Updated on:
29 Aug 2019 05:07 pm
Published on:
29 Aug 2019 05:07 pm