31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश की ये महिला दूसरी बार पहुंची KBC, आज अमिताभ बच्चन के सवालों का देंगी जवाब

खबर की मुख्य बातें- -दीपिका पिछले कई साल से प्रयास कर रही थी और 2011 में भी उनका रजिस्ट्रेशन हो गया था -हालांकि वह हॉट सीट पर नहीं बैठ पाई थी -उसके बाद लगातार दीपिका प्रयास कर रही थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 29 Aug 2019, 4:30 PM IST

img-20190829-wa0033.jpg

बुलंदशहर। जनपद की रहने वाली अध्यापिका आज 29 अगस्त को 'कौन बनेगा करोड़पति' शो की हॉट सीट पर बैठेगी। जिससे जनपदवासी गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, बुलंदशहर के चांदपुर गांव की रहने वाली दीपिका अध्यापिका हैं और वह नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं।

यह भी पढ़ें : क्राइम कंट्रोल करने के लिए अब वाहनों में लाउडस्पीकर लगाकर गली-गली घूम रहे थानेदार, देखें वीडियो-

बता दें कि दीपिका पिछले कई साल से केबीसी में जाने के लिए प्रयास कर रही थी और 2011 में भी उनका रजिस्ट्रेशन हो गया था। हालांकि वह हॉट सीट पर नहीं बैठ पाई थी। उसके बाद लगातार दीपिका प्रयास कर रही थी। दीपिका की शादी दीपक शर्मा से हुई है और उनका एक बेटा भी है। जनपद के शेख सराय में इनका ससुराल है और वह ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में यहां खुला 'पहला' चार्जिंग स्टेशन, इतने रुपये में वाहन हो जाएगा फुल चार्ज

लगातार 8 साल से कौन बनेगा करोड़पति में जाने के लिए प्रयासरत रही दीपिका अब कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठेने जा रही हैं। दीपिका शर्मा का कहना है कि मेरा एक सपना था कि मैं कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठूं और वह आज पूरा हो गया। मैं पिछले 8 साल से प्रयास कर रही थी और अब जाके सफलता हाथ लगी है। मेरे पति और मेरे बेटे ने भी मेरा बहुत सहयोग किया है। जिसकी वजह से वहां तक पहुंची हूं।

यह भी पढ़ें : क्राइम कंट्रोल करने के लिए अब वाहनों में लाउडस्पीकर लगाकर गली-गली घूम रहे थानेदार, देखें वीडियो-

उन्होंने कहा कि मुझे अमिताभ बच्चन की मूवी बहुत पसंद थी और मैं सारी अमिताभ बच्चन की फिल्में देखा करती थी और मैंने इस साल लगातार कौन बनेगा करोड़पति शो भी देखा था। जब इसे मैंने सोच लिया था कि मैं भी फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन के सामने बैठूंगी और मेरा सपना पूरा हो गया है।