31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम कंट्रोल करने के लिए अब वाहनों में लाउडस्पीकर लगाकर गली-गली घूम रहे थानेदार, देखें वीडियो-

खबर की खास बातें- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार बच्चा चोरी की अफवाहों से पुलिस प्रशासन में हड़कंप एसएसपी के सख्त आदेशों के बाद गांव-गांव घूम रहे थानेदार बुलंदशहर में सामने आए बच्चे चोरी के आरोप में मारपीट की एक दर्जन से ज्यादा मामले
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Aug 2019, 4:12 PM IST

bulandshahr-police.jpg

बुलंदशहर. पश्चिमी यूपी में लगातार बच्चा चोरी की अफवाहों से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। राेजाना कहीं न कहीं से बच्चा चोरी के शक में मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर पुलिस ने आम लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। बुलंदशहर की बात करें तो एसएसपी के सख्त आदेश देते हुए जिलेभर के सभी थाना प्रभारियों को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि गांव-गांव जाकर लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक करें।

बुलंदशर में अब तक बच्चे चोरी के आरोप में मारपीट की एक दर्जन से ज्यादा घटना सामने आ चुकी हैं। इस पर एसएसपी ने अब सख्त रुख अपनाते हुए जनपद के सभी थानों को सख्त आदेश दिए हैं कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाए। लोगों को समझाया जाए कि बच्चे चोरी जैसी घटना कहीं नहीं हो रही है, यह केवल अफवाह है। एसएसपी के आदेश पर शिकारपुर, खुर्जा, अगौता, बीवी नगर, स्याना, अनूपशहर, पहासू और डिवाई थानों के थानेदार एक्शन में आ गए हैं। किसी ने अपनी गाड़ी पर स्पीकर लगवाया है तो किसी ने रिक्शे में स्पीकर लगवाया है।

यह भी पढ़ें- क्राइम कंट्रोल के लिए यूपी के इस जिले में खोले जाएंगे तीन नए मॉडल थाने

इस तरह थाना प्रभारियों ने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। एसएसपी संतोष कुमार ने बताया है कि सभी थानों को सख्त आदेश दिए गए हैं। अगर कोई भी पिटाई की वीडियो सामने आएगा तो लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- एसएसपी साहब.. अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए लोहे की छड़ से पीटा, विरोध करने पर मिला तलाक