31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएसपी साहब.. अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए लोहे की छड़ से पीटा, विरोध करने पर मिला तलाक

खास बातें- अप्राकृतिक संबंध बनाने से इनकार करने पर पत्नी को दिया तीन तलाक पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी बुलंदशहर के नगर कोतवाली का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Aug 2019, 3:30 PM IST

teen-talaq.jpg

बुलंदशहर. कानून बनने के बाद भी तीन तलाक के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बुलंदशहर का है, जहां एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने से इनकार करने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था, जब उसने इसका विरोध किया उसे तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं पति ने उसके साथ मारपीट भी की है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर लेते हुए आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला की शादी 19 साल पहले सिकंदराबाद के रहने वाले एक युवक से हुई थी। पीड़िता ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि पति शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर रहा था। वहीं दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट भी करता है। महिला ने बताया कि अब तो हद ही हो गई है।

यह भी पढ़ें- बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने कानून हाथ में लिया, अब तक दो की मौत, आईजी ने की ये अपील

पति उसके साथ अक्सर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। जब वह इसका विरोध करती है तो उससे लोहे की छड़ से पीटा जाता है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले ही पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है। इसका विराेध करने पर वह उसे मार-पीटकर मायके में छोड़ गया है। एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- MNC के मैनेजर की जनवरी में हुई थी शादी, पत्नी से फोन पर बात करने के बाद की आत्महत्या