हापुड़

पुलिस के हत्थे चढ़े चोरों के पास से मिले ऐसे-ऐसे सामान, जिसे देखकर पुलिस के भी उड़े होश

शातिर चोर विनोद पर 8 मुकदमे हैं दर्ज दूसरे आरोपी मुन्ना पर 7 मुकदमे हैं दर्ज
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2019, 8:08 PM IST
police.png

हापुड़. थाना देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब मुखबिर की सूचना पर चोरी की योजना बनाते चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चारों लोगों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, दो चाकू, तार काटने का कटर, सेंट्रो कार, आइशर कैंटर और चोरी किया हुआ सर्फ, साबुन सहित 45 हजार रुपये नकद बरामद किया हैं । पुलिस की पूंछतांछ में आरोपियों ने बताया के पंजाब के जनपद खन्ना से खड़े ट्रक से साबुन और सर्फ की चोरी की घटना को अंजाम दिया था । वहीं, पकड़े गए चारों लोगों पर चोरी, लूट जैसे दो दर्जन संगीन मुकदमे पहले से भी दर्ज हैं।

थाना देहात पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये शातिर चोर बड़ी ही शातिराना अंदाज में चोरी की घटाओं को अंजाम देते थे। पकड़े गए ये चारों आरोपी खड़े सर्फ साबुन से भरे ट्रकों को अपने ट्रक में पलटी कर फरार हो जाते थे । थाना देहात पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अज्ञात लोग चोरी की योजना बना रहे हैं पुलिस ने घेराबंदी कर चारों लोगों को पकड़ लिया पूछताछ में पकड़े गए आरोपीयों ने बताया कि पंजाब के खन्ना जनपद से कुछ दिन पूर्व एक खड़े ट्रक से लाखों रुपए का सर्फ व साबुन को चोरी कर पिलखुवा निवासी बॉबी को भेच दिया था पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस,चाकू,तार काटने वाला कटर,सेंट्रो कार,व आईसर कैंटर, 45 हजार की नकदी, चोरी हुआ सर्फ साबुन बरामद किया है वहीं पुलिस ने बताया कि पकड़े गए शातिर चोर विनोद पर 8 मुकदमे, वीरेंद्र पर 4 मुकदमे,नरेंद्र उर्फ बंटी पर 5 मुकदमे, वही मुन्ना पर 7 मुकदमे दर्ज हैं । पकड़े गए बदमाशों से चोरी का माल खरीदने वाले बॉर्बी को भी जल्द पकड़ कर जेल भेजने की पुलिस बात कह रही है।

Published on: