
बिजनौर. बिजली कर्मचारियों का करोड़ों रुपये का पीएफ घोटाला सामने आने के बाद बिजनौर के सैकड़ों बिजली कर्मचारी 2 दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। बिजली विभाग बंद होने के कारण बिजली ऑफिस पहुंच रहे उपभोक्ता दफ्तरों के चक्कर काटकर परेशान हो रहे हैं । इस हड़ताल का ऐलान करने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ऑफिस पर ताला लगाकर सर्किल ऑफिस में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
बिजनौर के डिवीजन डिपार्टमेंट सर्किल के सभी बिजली कर्मचारी कामकाज बंद करके संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। वहीं, अधिकारियों से बिजली कर्मचारियों की मांग है कि उनकी जमा पूंजी यानी जीपीएफ और पीएफ की वापसी की लिखित में शासन स्तर से आश्वासन चाहिए। हालांकि बिजली कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखी है, लेकिन कामकाज बंद होने की वजह से तमाम उपभोक्ता बिजली दफ्तर के चक्कर लगाकर अपनी मजदूरी छोड़कर दफ्तर के चक्कर काटने पर मजबूर हैं।
Published on:
18 Nov 2019, 2:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.