3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्रीय मंत्री को ऐसी गाली देने का ऑडियो हुआ वायरल, सुनकर शर्मसार हो जाएगे आप

ड्राइवर ने ही केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के लिए फोन पर बोले अपशब्द ड्राइवर ने उनके भाई विवेक बालियान पर भी साधा नशाना अभद्र भाषा प्रयोग करने का मामला लोगों के बीच बना चर्चा का विषय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 17 Nov 2019, 7:24 PM IST

default.jpg

मुज़फ्फरनगर. भाजपा संगठन में अंदर खाने उठा पटक शुरू हो गई है। सूत्रों की माने तो विधायक, सांसद और मंत्रियों के समर्थक भी शायद अपने नेता के अलावा पार्टी के किसी दूसरे पदाधिकारी को तबज्जो देने को तैयार नही है, बल्कि एक दूसरे के प्रति सम्मान तक भी नहीं है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में दो दिन पहले उस समय देखने को मिला, जब भाजपा संगठन द्वारा जनपद में मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारियों की सूची जारी की गई। इस सूची को लेकर बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक उमेश मलिक के ड्राइवर रूपेश पवार के करीबी को सूची में स्थान नहीं मिला तो रूपेश पवार ने भाजपा कार्यकर्ता राहुल दीप त्यागी को फोन पर जमकर खरी-खोटी सुनाई और इसके साथ ही केंद्रीय पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान उनके भाई विवेक बालियान के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने मेरठ को लेकर की बड़ी घोषणा, शहर के लोगों ने कहा शुक्रिया

इसके अलावा रूपेश पवार ने पनी फेसबुक आईडी पर एक और कमेंट वायरल किया। इस फेसबुक पोस्ट में मोबाइल ऑडियो को लेकर भाजपा के ही कई कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप विधायक को घेरने का प्रयास किया, बल्कि दूसरी पार्टियों से भाजपा में आकर अपने आप को भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता बताने वालों को भी भाजपा विधायक उमेश मलिक के खिलाफ बोलने का मौका मिल गया। विधायक उमेश मलिक के ड्राइवर ने भाजपा कार्यकर्ता राहुल देव त्यागी से फोन पर की गई। इस अभद्रता के ऑडियो को लेकर जहां पार्टी में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।

यह भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद मामले को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ले जाने को लेकर मौलाना मदनी ने दिया बड़ा बयान

वहीं, भाजपा के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रूपेश पवार भाजपा विधायक कार ड्राइवर मात्र है। वह पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है, जिसके खिलाफ पार्टी स्तर पर कोई कार्रवाई की जा सकती हो, मगर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करना एक शर्मनाक बात है। मगर यह बात जरूर है कि भाजपा विधायक उमेश मलिक के कुछ विरोधी इस पोस्ट और ऑडियो को लेकर भाजपा विधायक को घेरने का प्रयास तो कर ही रहे हैं, बल्कि इस मामले में कोई भी कूटनीतिक चाल चलने से पीछे नहीं हट रहे हैं। हालांकि, इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से आरोपी रूपेश पवार भूमिगत हो गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश