3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी ने मेरठ को लेकर की बड़ी घोषणा, शहर के लोगों ने कहा शुक्रिया

मेरठ में दोड़ेगी मेट्रो ट्रेन सीएम योगी ने मोरठ को दी मेट्रो की सौगात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 16 Nov 2019, 2:26 PM IST

yogi.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहरों में से एक मेरठ को जल्द ही रफ्तार के पंख लगने वाले वाले। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के बाद अब मेरठ में भी जल्द भी मेट्रो की सवारी संभव हो पाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि मेरठ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और झांसी को मेट्रो और मेट्रो लाइट से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

यह भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद के बदले 5 एकड़ जमीन पर मुसलमानों के इस बड़े संगठन के फैसले से सरकार की बढ़ सकती है बेचैनी

सीएम योगी ने कहा कि शहरों में रहने वाले लोगों के मन में मेट्रो ने एक नया विश्वास जगाया है। शहरों के विकास को लेकर मिलने वाले सुझाव पर उन्होंने कहा कि इससे शहरी जिंदगी को बेहतर और मानव अनुकूल बनाने में सहायता मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से दिल्ली और एनसीआर में स्मॉग का खतरा देखने को मिल रहा है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। प्रदेश सरकार इस दिशा में लगातार प्रयासरत है कि शहरी क्षेत्र स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल हो। ये बातें उन्होंने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय 12वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन के दौरान कही।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में एक साथ हुई 275 जोड़ों की शादी, खबर पढ़कर आप भी करेंगे तारीफ

सीएम योगी के इस ऐलान के बाद मेरठ शहर के लोगों ने खुशी जाहिर की है। मेरठ बस अड्‌डे पर बस के इंतजार में बैठे लोगों ने एक जुबान होकर कहा कि सरकार के इस फैसले मेरठ के लोगों को बहुत फायदा होगा। मेट्रो शुरू होने से जहां लोगों को तेज रफ्तार से यातायात की सुविधा मिलेगी, वहीं, इससे शहर में बढ़ते प्रदूषण पर भी लगाम लगाने में सफलता मिलेगी। इन लोगों ने कहा कि सरकार का फैसला सराहनीय है। इसके लिए हम सीएम योगी का शुक्रिया अदा करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश