3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में एक साथ हुई 275 जोड़ों की शादी, खबर पढ़कर आप भी करेंगे तारीफ

पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा ने नव दंपति को सुखद जीवन का दिया आशीर्वाद जिला प्रशासन के मुखिया डीएम रविंदर कुमार भी पर्यावरण मंत्री के साथ मौजूद रहे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 14 Nov 2019, 7:59 PM IST

shadi.png

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत रविंद्र नाथ शाला में आज लगभग 275 दंपत्ति एक सूत्र में बांधे गए। इनमें से लगभग 50 दंपत्ति मुस्लिम थे। दोनों धर्म के दंपतियों की शादी उनके रीति रिवाज से दी गई। एक ही पंडाल के नीचे मंत्र उच्चारण हुआ तो दूसरी ओर मौलवियों ने निकाह भी पढ़ा। सारा जिला प्रशासन आशीर्वाद देने के लिए इस मंडप और पंडाल में उपस्थित था और प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा में भी कार्यक्रम में शिरकत कर नव दंपति को सुखद जीवन यापन करने की कामना कर आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के मुखिया डीएम रविंदर कुमार भी पर्यावरण मंत्री के साथ मौजूद रहे। इस मामले में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुलंदशहर में भी 275 शादियां कराई गई है जिसमें हिंदू मुस्लिम सभी लोग शामिल हैं बाकायदा एक ही छत के नीचे सब लोगों का विवाह कराया गया है।