हापुड़

खेत में युवक कर रहे थे कुछ ऐसा, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़, देखें वीडियो

Highlights: -मामला थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा के पास का है -जहां पुलिस को कई बार से अवैध खनन की सूचना मिल रही थी -पुलिस भी खेत में मिटटी का खनन कर रहे लोगों की तलाश में लगी हुई थी

less than 1 minute read
Oct 11, 2019

हापुड़। जनपद में पुलिस ने अवैध खनन कर रहे माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी एक खेत में जेसीबी और डम्पर से मिटटी का लम्बे समय से खनन कर रहे थे। खनन की सूचना के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से डम्पर और जेसीबी को सीज किया गया है।

दरअसल, मामला थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा के पास का है। जहां पुलिस को कई बार से अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। पुलिस भी खेत में मिटटी का खनन कर रहे लोगों की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस ने मौका खेत में छापेमारी कर दी। मौके पर पुलिस को डम्पर और जेसीबी के खनन होता मिला। पुलिस ने मौके से खनन कर रहे पांच लोगो को अवैध हथियारों के साथ तत्काल गिरफ्तार कर लिया और जेसीबी व डम्पर को भी अपने कब्जे में लिया।

वहीं पुलिस पकड़े गए पांचों आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है और जानकारी कर रही है कि इस खनन में कौन-कौन लिप्त हैं। इस बाबत एसपी हापुड़ डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि काफी समय से अवैध खनन की सूचना मिल रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को मौके से हथियारों संग गिरफ्तार किया है। साथ ही डंपर व जेसीबी भी सीज की गई है।

Updated on:
11 Oct 2019 06:02 pm
Published on:
11 Oct 2019 06:01 pm
Also Read
View All