Youtuber Vanshika Hapur News : सोशल मीडिया पर लोकप्रिय वंशिका हापुड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी मां से मारपीट और गंदी-गंदी गालियां देती दिखाई दे रही हैं। वंशिका की मां ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ : सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स वाली यूट्यूबर वंशिका हापुड़ इस समय तेजी से वायरल हैं। वायरल होने की वजह उनकी रील और म्यूजिक वीडियो नहीं बल्कि अपनी ही मां से मारपीट कर रही हैं। वीडियो में वह मां से मारपीट कर रही हैं और उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रही हैं। दोनों में बाल पकड़कर मारपीट होती है। विवाद का कारण प्लॉट और मकान बताया जा रहा है।
वंशिका हापुड़ एक क्रिएटर हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करती हैं। उनके कई हरियाणवी गाने भी आ चुके हैं। वंशिका सोशल मीडिया की दुनिया में एक लोकप्रिय चेहरा हैं। उनका Vanshika Hapur के नाम से यूट्यूब चैनल है। यूट्यूब पर वंशिका के 1.89 लाख सब्सक्राइबर्स, इंस्टाग्राम पर 7.42 लाख फॉलोअर्स, फेसबुक पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वंशिका अपने चैनल पर हरियाणवी गानों और थार कार के साथ शूट किए गए ब्लॉग्स के लिए जानी जाती है। अगस्त 2022 में शुरू हुए चैनल पर अब तक 210 से अधिक वीडियो अपलोड हो चुके हैं।
वंशिका की मां ने बताया कि वंशिका ने अपना यूट्यूब चैनल नई मंडी के रहने वाले हिमांशु को संभालने के लिए दिया था। लेकिन, अब उसने वंशिका के यूट्यूब पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। वंशिका उसके साथ ही उसके घर में रहती है। प्रापर्टी और कार सारा कुछ हिमांशु के नाम पर ही लेती है। वंशिका अब इस घर के साथ-साथ एक प्लॉट को भी हड़पना चाह रही हैं। वंशिका की मां बंटी का कहना है कि हिमांशु वंशिका को परिवार के खिलाफ भड़का रहा है।
वंशिका और उसकी मां के बीच वायरल वीडियो करीब 1 मिनट 50 सेकंड का है। इसमें वंशिका अपनी मां से कहती सुनाई देती हैं प्लॉट मेरा, मकान मेरा, चीजें मेरी तो तुम बेटे की बिचौलिया क्यों बन रही हो? इसके जवाब में मां शांत रहने की कोशिश करती हैं, लेकिन बहस बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की में बदल जाती है। वंशिका मां को धक्का देती हैं और दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर जमीन पर गिर जाती हैं। बीच-बचाव के लिए मौजूद व्यक्ति दोनों को छुड़ाने की कोशिश करता है।
वंशिका की मां ने आरोप लगाया है कि बेटी ने उन्हें धक्का दिया, मारपीट की। इसके साथ ही धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि मामला परिवारिक विवाद का है। दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है और वीडियो की भी जांच हो रही है।