हापुड़

बकरी चोरों से भिड़ी विधवा महिला के पेट में घोंपा चाकू, कार से रौंदने का किया प्रयास

हापुड़ जिले में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं। पुलिस का खौफ बदमाशों के ऊपर से खत्म हो गया है। पशु चोरी की वारदातें जिले में काफी तेजी से बढ़ गई हैं।

less than 1 minute read
Oct 13, 2021
hapur_news.jpg

हापुड़. जिले के देहात थाना क्षेत्र के गांव असोड़ा की अमन कॉलोनी में कार सवार दो पशु चोर बदमाशों ने बकरी चोरी कर ली। बदमाशों को बकरी ले जाते देश विधवा महिला की आंख खुल गई और वह पशु चोरों से भिड़ गई। महिला ने जोर से शोर भी मचा दिया। जिसके बाद पूरे गांव में जाग हो गई।

चोरों ने अपने को घिरता देख पशु चोर बदमाशों ने महिला नसरीन के पेट में चाकू घोंप दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने महिला को चाकू मारने के बाद काफी दूर तक कार से घसीटा। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। महिला केा गंभीर हालत में मेरठ में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची जहां पर उसे ग्रामीणों के रोष का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने महिला को चाकू मारने के बाद भी कई मीटर तक घसीटा और फेंककर फरार हो गए। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले मेरठ और इसके बाद दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।

सूचना पर एसपी सहित भारी पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। महिला प्राथमिक विद्यालय में खाना पकाने का काम करती है।

Published on:
13 Oct 2021 02:19 pm