2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज का मुकदमा खत्म करने को सास ने वसूली पांच लाख की रकम

दहेज का मुकदमा खत्म करने के लिए सास ने जेल में बंद दामाद के पिता से पांच लाख की रकम वसूल ली। जेल से बाहर आए दामाद ने जब मुकदमा वापस लेने की बात कही तो सास ने एक और मुकदमा दामाद के ऊपर लगवा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 13 Oct 2021, 2:01 PM IST

fir_2.jpg

मेरठ. दहेज मामले में दर्ज मुकदमा खत्म करने की एवज में एक सास ने अपने दामाद और समधी से पांच लाख की रकम वसूल ली। इसके बाद सास के तेवर बदल गए और उसने समझौता करने या फिर मुकदमा वापस लेने की एवज में एक और मुकदमा अपने दामाद और समधी के ऊपर दर्ज करा दिया। सास और ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर बेचारे बाप-बेटे अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। पीडित का कहना है कि मुकदमा खत्म न होने पर वह जेल से जमानत मिलते ही बाहर आया और उसने सास से संपर्क किया। लेकिन उसने एक और मुकदमा दर्ज करा दिया।

यह भी पढ़ें : प्राइवेट लैब की रिपोर्ट में डेंगू, सरकारी डॉक्टर मानने को तैयार नहीं

यह है मामला

नौचंदी थाना क्षेत्र के करीम नगर निवासी शान मोहम्मद पुत्र अनीस की शादी मुंडाली थाना क्षेत्र के ग्राम मऊखास निवासी नरगिस पुत्री अखलाक से हुई थी। वर्ष 2019 में पत्नी नरगिस ने पति शान और उसके परिजनों के खिलाफ मुंडाली थाने में दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसमे पुलिस ने शान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जबकि अन्य परिजनों को कोर्ट ने बाहर से ही जमानत दे दी थी। इसी बीच शान की सास मोहसीना ने अपने समधी अनीस से संपर्क किया। उसने दहेज उत्पीडऩ के मुकदमे में समझौता करने के लिए समधी अनीस से पांच लाख रुपये मांगे। कई दिनों तक अनीस अपनी समधिन को टरकाता रहा। लेकिन जेल में बंद बेटे शान के कहने पर पिता अनीस ने रुपये दे दिए।

आरोप है कि उसके बावजूद उसने समझौता नहीं किया। इसी बीच कोर्ट ने जेल में बंद शान की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली और उसे रिहा कर दिया। इसके बाद शान रुपये मांगने मोहसीना के पास गया तो उसने एक और मुकदमे में फंसा दिया। शान ने अधिकारियों से मामले की शिकायत करते हुए मोहसीना व उसकी बेटी द्वारा दर्ज किये मुकदमों पर निष्पक्ष जांच की भी मांग की है। उन्होंने पीड़ित को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें : गजब! पति का मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए किया आवेदन, विभाग ने बना दिया जिंदा जेठ का मृत्यु प्रमाणपत्र

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश