हापुड़

VIDEO: हाईवे पर टूटा तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत के बाद मचा हाहाकार

हापुड़ देहात क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर तेज रफ्तार वाहन ने 3 युवकों को कुचला

less than 1 minute read
Nov 17, 2018
VIDEO: हाईवे पर टूटा तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत के बाद मचा हाहाकार

हापुड़. नेशनल हाइवे-9 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवकों को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस टीम हादसे की जांच करते हुए टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें

गनप्वाइंट पर व्यापारी से ढाई लाख की लूट का खुलासा, ऐसे पकड़ा गया मास्टरमाइंड, देखें वीडियो-

जानकारी के अनुसार, मामला थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 का है। जहां अपाची बाइक सवार तीन युवक तारीफ, अशरफ अपने एक अन्य साथी के साथ अमरोहा से दिल्ली को तरफ किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच अचानक पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने तीनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि तीनों टक्कर लगने से हाइवे पर ही गिर गए, जिसमें तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीओ राजेश सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और तीनों युवकों को नजदीकी अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृतक घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें

पति ने कहा- पत्नी के हत्यारोपियों पर एक्शन नहीं लिया तो आत्महत्या कर लूंगा, सीओ बोले- कर लो, कोई दिक्कत नहीं, ऑडियो वायरल-

Published on:
17 Nov 2018 12:25 pm
Also Read
View All