हापुड़

यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर वापस आ रहे बाइक सवार छात्रों को पिकअप ने रौंदा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Two students died in Hapur: हापुड़ में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर वापस आ रहे बाइक सवार तीन छात्रों को पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे दो की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

2 min read
Feb 18, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Hapur Road Accident, Two students died: हापुड़ में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा देकर वापस आ रहे तीन बाइक सवारों में से दो की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने दो को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया है। घटना धौलाना थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है।

ये भी पढ़ें

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, बाप-बेटे सहित तीन की मौत, दो घायल

बोर्ड परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में यूपी बोर्ड की पहले दिन की परीक्षा देकर तीन बाइक सवार वापस आ रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों ही छात्र गिर पड़े। मौके पर एक छात्र की मौत हो गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची धौलाना थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एक और छात्र की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक परिजनों के घर में कोहराम मच गया। जो जैसा था अस्पताल की तरफ भागा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी?

धौलाना थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों में जुबेर निवासी धौलाना और अयान निवासी कपूरपुर शामिल हैं। घायल भी धौलाना का ही रहने वाला है। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन चालक फरार है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है।

Also Read
View All

अगली खबर