हापुड़

UP Politics: सपा से गठबंधन पर पहली बार जयंत के मुंह से निकली बड़ी बात, माना- अभी सब फाइनल नहीं

UP Politics: जयंत चौधरी ने कहा है कि 2024 के लिए क्या गठबंधन बनने जा रहा है, इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2023, 6:27 PM IST
Jayant Singh RLD
जयंत चौधरी इन दिनों समरसता अभियान चला रहे हैं।

UP Politics: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की उसकी मजबूत सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल से रिश्तों में दरार की बातें लगातार सामने आ रही हैं। समरसता अभियान के तहत मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी हापुड़ पहुंचे। यहां जयंत चौधरी ने सपा से गठबंधन होने की बात तो कही लेकिन साथ ही ये भी कह दिया कि उनकी पार्टी का अपना एक अलग अस्तिव है। जयंत ने कहा कि 2024 के चुनाव में जाने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं, चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन का स्वरूप क्या होगा, कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा। इस पर अभी तय नहीं है। इसके लिए कुछ और वक्त दीजिए।

जयंत चौधरी ने इससे पहले बागपत में भी इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया था कि 2024 के लिए गठबंधन का स्वरूप बढ़ सकता है। जयंत ने ये भी कहा है कि निकाय में अगर सपा से अच्छे तालमेल के साथ चुनाव लड़ा जाता तो नतीजे और बेहतर हो सकते थे।


पार्टी नेता कर रहे कांग्रेस के साथ जाने का दावा
रालोद के कुछ नेताओं ने हाल ही में ये दावा किया है कि उनकी पार्टी 2024 में कांग्रेस के साथ जा सकती है। इसके लिए जयंत चौधरी की कांग्रेस नेताओं के साथ बातचीत होने का भी दावा किया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कोई बयान किसी भी पार्टी का नहीं आया है।

Updated on:
23 May 2023, 6:27 PM IST
Published on: