हापुड़

दिन और रात के तापमान में बढ़ा अंतर ! हापुड़ में बढ़ी ठंड

Weather : मौसम में हो रहा बदलाव और बढ़ती ठंड से बुखार नजला और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं।
2 min read
Oct 25, 2025
Hapur weather
प्रतीकात्मक फोटो

Weather मौसम में हो रहा बदलाव आपको बीमार कर सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे चिकित्सकों ने यह हिदायत दी है। इसलिए सजग रहने की आवश्यकता है। दिन में बढ़ रही धूप और रात को चल रही हवाओं की वजह से दिन और रात के तापमान में भारी अंतर आ गया है। इससे दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है और शाम ढलते ही हवाओं में ठंडक आ जाती है। यह बदलाव मानव शरीर के लिए उचित नहीं है।

हापुड़ में तेजी से बढ़ रही ठंड ( weather )

हापुड़ का तापमान दिल्ली और गाजियाबाद से बिल्कुल अलग रहता है। इसलिए यहां हालात एनसीआर से अधिक ठंडे हैं। शाम होते ही ठंडक बढ़ने लगी है। रात में लोगों को पंखे बंद करने पड़ रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में तो रात में गरम कपड़े तक निकल गए हैं। इसके विपरीत दिन में निकल रही धूप की वजह से दिन में एक बार फिर से गर्मी का अहसास होता है और शाम ढलते ही जैसे ही धूप खत्म होती है ठंडक का अहसास होने लगता है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम का यह बदलाव मानव शरीर को बीमार कर रहा है। जिला चिकित्सालय में बुखार, नजला और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। दिवाली पर चले पटाखों की वजह से भी हालात बिगड़ रगे हैं और नाक, कान, गले के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

24 घंटे तापमान में आ रहा भारी अंतर ( weather )

हापुड़ में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान के इस उतार चढ़ाव से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 24 घंटे में तापमान में कितना बदलाव हो रहा है। दिन में तापमान 31 डिग्री तक जा रहा है जबकि रात में तापमान गिरकर 21 डिग्री तक आ जाता है। इससे दिन में गर्मी और रात में सर्दी का अहसास हो रहा है। यही कारण है कि चिकित्सकों ने इस अवधि में बच्चों और बूढ़ों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।

Updated on:
29 Oct 2025 07:45 pm
Published on:
25 Oct 2025 06:24 pm