हापुड़

महिला की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, सौतेले बेटे पर घूमी हत्या की सूई

एएसपी ने बताया कि कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम साक्ष्य जुटा रही है। सौतेले पुत्र और पुत्रवधू भी मौके से लापता हैं।

2 min read
Oct 02, 2021
hapur_hatya.jpg

हापुड़. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां ढाबे पर काम करने वाली महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो गांव में सुनसनी फैल गई। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद से महिला का सौतेला बेटा और उसकी पत्नी फरार हैं। जिसके चलते पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये है पूरा मामला

बता दें कि गढ़ की रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी सुलोचना नगर में ही एक ढाबे पर खाना बनाने का काम करती थी। बृहस्पतिवार की दोपहर सुलोचना की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। एएसपी सर्वेश मिश्रा ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने महिला के मकान में रह रहे किरायेदार से भी पूछताछ की।

पूछताछ में किरायेदार ने बताया कि मृतका का सौतेला पुत्र और पुत्रवधू काफी दिन से घर में विवाद करते रहते थे। इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार ढाई साल पहले घर लौटते समय पति मूले और सौतेले बेटे ने सुलोचना पर जानलेवा हमला किया था। इस ममाले में मूले और उसका बेटा जेल गया था। कुछ दिन बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। वहीं गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर सोभन में सुलोचना के सगे बेटे सोनू का शव मूले के घर में लटका मिला था। जिसमें पुलिस ने मूले पर कार्रवाई की गई थी।

जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा

इसके साथ् ही मेरठ के मवाना क्षेत्र में सुलोचना की पहली शादी हुई थी। पति से विवाद के बाद उसने गढ़ के गांव लोधीपुर निवासी मूले से दूसरी शादी कर ली थी। तभी से सुलोचना गढ़ में ही रहती थी। लेकिन इस परिवार में भी अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। जिसके कारण वह अपने जीवनयापन के लिए ढाबे पर खाना बनाती थी।

वहीं एएसपी ने बताया कि कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम साक्ष्य जुटा रही है। सौतेले पुत्र और पुत्रवधू भी मौके से लापता हैं। ढाबा संचालिका हेमलता ने तहरीर दी है। कई बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

BY: KP Tripathi

Published on:
02 Oct 2021 02:57 pm