30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहाड़ा भी नहीं सुना पाए कक्षा आठ के छात्र, खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षकों को लगाई फटकार

एबीएसए सूरज कुमार ने शिक्षण संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने पर शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 2 Oct 2021, 1:58 PM IST

baghpat.jpg

बागपत. जनपद में एक बार शिक्षा विभाग की पोल खुल गई। खंड शिक्षाधिकारी ने छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें आठवीं कक्षा के बच्चे 30 का पहाड़ा भी नहीं सुना पाए। जिसके चलते एबीएसए ने शिक्षकों को फटकार लगाकर शिक्षण में सुधार के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : धान खरीद में केंद्रों पर लगी ई-पॉप रोकेगी फर्जीवाड़ा, किसान का अंगूठा लगने के साथ ही तुरंत होगी फोटोग्राफी

खंड शिक्षाधिकारी ने जताई कड़ी नाराजगी

बता दें कि छपरौली थाना क्षेत्र के गांव हेवा में शिक्षकों की नाकामी दिखाई दी। आठवीं कक्षा के बच्चें 30 का पहाड़ा भी नहीं सुना पाए। जिससे खंड शिक्षाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। वहीं एबीएसए सूरज कुमार ने बताया कि निरीक्षण में सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित मिले।

अधिकारियों ने किया रसोईघर का निरीक्षण

उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद कर विद्यालय में मिलने वाले मध्याह्न भोजन के बारें में जानकारी ली। इस दौरान बच्चों ने बताया कि सोमवार को फल और बुधवार को दूध मिलता है। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण कर स्थिति देखी। उन्होंने आठवीं कक्षा के बच्चों से गणित के सवाल पूछे, बच्चे उनका संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। यहां कोई भी बच्चा 30 का पहाड़ा नहीं सुना पाया।

कार्रवाई करने की चेतावनी दी

जिसके बाद अधिकारियों ने गणित के शिक्षक को फटकार लगाकर बच्चों को उनके अधिगम स्तर एवं कक्षा के अनुरूप लगन व मेहनत से पढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षण संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने पर शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : ब्रिटेन से आने वाले हर व्यक्ति का होगा RT-PCR टेस्ट, रहना होगा 10 दिन क्वारंटाइन