हरदा

मध्य प्रदेश के इस शहर में विस्फोट : 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर रुप से घायल

अवैध रूप से पटाखा बनाते समय हुआ विस्फोट, 3 महिलाओं की मौत, विस्फोट इतना घातक था कि, मकान का छप्पर भी उड़ गया। पहचाने नहीं जा रहे शव। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती।
2 min read
• •
May 10, 2021
News
मध्य प्रदेश के इस शहर में विस्फोट : 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर रुप से घायल

हरदा/ मध्य प्रदेश के हरदा के एक घर में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था। सोमवार को पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में एक किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य गंभीररूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है।


थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई घटना

बता दें कि, ये घटना सिविल लाइन थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर घटी है। फिर भी यां के किसी जिम्मेदार को ये पता नहीं चला कि, कोरोना कर्फ्यू के दौरान यहां अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे।


विस्फोट इतना घातक था कि उड़ गया घर का टीनशेड

मामले की जानकारी देते हुए जिला अपर कलेक्टर जेपी सैयाम ने बताया कि, सोमवार की शाम करीब 6 बजे वार्ड नंबर 31 बैरागढ़ में अवैध रूप से पटाखे बनाते समय मकान में विस्फोट हुआ। इससे मकान में फैली आग में झुलसकर तीन महिलाओं की घटना स्थल पर मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि, मकान का टीन शेड भी उड़ गया। महिलाओं के शव बुरी तरह झुलस गए, जिनकी पहचान तक कर पाना मुश्किल हो गया।

हादसे में मरने वाली तीनों महिलाएं, पहचाने तक नहीं जा रहे शव

हादसे में मगरधा रोड निवासी तीन महिलाओं जिनमें पप्पी (16), विमला बेलदार (60) और शांति बाई (80) की मौत हो गई। वहीं घायल लोकेश और प्रताप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल, मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात की जा रही है।

कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में

Updated on:
10 May 2021 10:53 pm
Published on:
10 May 2021 10:53 pm