हरदा

करणी सेना ने राजनीतिक दल बनाने का ऐलान कर खत्म किया आंदोलन, प्रमुख बोले- ‘सड़क नहीं अब सदन में बात होगी’

Karni Sena Protest End : करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर ने देर शाम जूस पीकर भूख हड़ताल खत्म की। इसी के साथ बड़ी घोषणा करते हुए राजनीतिक दल बनाने का ऐलान कर दिया है।
2 min read
Dec 22, 2025
Karni Sena Protest End
हरदा में करणी सेना का बड़ा ऐलान (Photo Source-Patrika)

Karni Sena Protest End :मध्य प्रदेश के हरदा जिले में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर ने देर शाम जूस पीकर भूख हड़ताल खत्म की। इसी के साथ बड़ी घोषणा करते हुए राजनीतिक दल बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि, अब करणी सेना किसी दल के भरोसे नहीं रहेगी। वो अब खुद अपना दल बनाएंगे और चुनाव लड़कर विधानसभा से लेकर लौकसभा में जाकर जाकर अपनी मांगें पूरी कराएंगे। अब सड़क पर नहीं सदन में बात होगी। बता दें कि, रात 8 बजे करणी सेना का आंदोन खत्म हुआ।

12-13 जुलाई को करणी सेना पर हुई लाठीचार्ज के मामले में फिलहाल, पांच पुलिसकर्मियों को हरदा से पुलिस हेड क्वार्टर अटैच कर दिया है। वहीं, करणी सेना ने राजनीतिक दल बनाने का ऐलान किया और कहा कि अब बाहर नहीं, विधानसभा-लोकसभा में बात करेंगे।

पांच पुलिसकर्मी लाइन अटैच

हरदा में रविवार को करणी सेना ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। साथ ही, पांच पुलिसकर्मियों को हरदा से पीएचक्यू अटैच किया है, इनमें उप निरीक्षक अनिल गुर्जर, रिपु दमन सिंह राजपूत, आरक्षक संजू चौहान, प्रधान आरक्षक तुषार धनगर और ललित गौर शामिल।

सदन से पूरी कराएंगे अपनी मांगे- जीवन सिंह शेरपुर

हरदा में करणी सेना का बड़ा ऐलान (Photo Source-Patrika)

वहीं करणी सेना ने बड़ा ऐलान किया हैं। करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने राजनीति में उतरने का रास्ता साफ किया। उन्होंने कहा कि सर्व समाज को शामिल कर राजनीतिक दल बनाएंगे। अब बाहर नहीं, बल्कि विधानसभा और लोकसभा में बात करेंगे। जीवन सिंह ने कहा कि, 8 दिन से आमरण अनशन पर था, लेकिन साथियों ने कहा कि दल बनाकर अपनी बातें पूरी करानी होंगीं। कोई राजनीतिक व्यक्ति आने को तैयार नहीं तो हमने फैसला लिया कि, अपना दल बनाकर लोगों को विधानसभा में भेजेंगे और वहां से अपनी मांगें पूरी कराएंगे।

…अब दिल्ली घेरने की बारी- महिपाल सिंह मकराना

इसके अलावा करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि, आज से चार पांच महीने पहले हमारे बच्चों पर बर्बरता से लाठीचार्ज हुआ। इसे लेकर आज हम इक्ट्ठा हैं। हमारी 21 सूत्रीय मांगे हैं। अधिकारियों को हटाने की मांग थी, जिन्हें अभी लाइन अटैच किया गया है। जो बहुत पहले करना चाहिए। उनपर मजिस्ट्रेट जांच बिठाई गई है, लेकिन समय नहीं बताया गया। हमने भी कहा कि, पूरा समय लीजिए, लेकिन वो गलत हैं तो दंडित करना और हटाना सरकार का काम है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि, भोपाल हम घेर चुके हैं, अब दिल्ली घेरने की तैयारी है।

Updated on:
22 Dec 2025 07:48 am
Published on:
22 Dec 2025 07:48 am