हरदा

आरटीओ का बाबू 50000 रुपए मांग रहा था रिश्वत, EOW ने पकड़ा तो मिले 1 लाख कैश

mp news: बस का रजिस्ट्रेशन रद्द न करने के एवज में बाबू ने मांगी थी 50 हजार रूपए की रिश्वत...।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2025, 6:31 PM IST
HARDA

mp news: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त और EOW रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के हरदा जिले का है जहां आरटीओ के बाबू को भोपाल EOW की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगहाथों पकड़ा है।

हरदा आरटीओ कार्यालय में पदस्थ बाबू सज्जन सिंह घसोरिया ने बस का रजिस्ट्रेश रद्द न करने के एवज में बस मालिक सुरेंद्र तनवानी से 50 हजार रूपए की रिश्वत की मांग की थी। बाबू के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत बस मालिक सुरेंद्र तनवानी ने भोपाल EOW ऑफिस में की थी। जिसकी EOW टीम ने जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।


EOW की टीम ने रिश्वत की किस्त 20 हजार रूपए लेकर बस मालिक सुरेंद्र तनवानी को रिश्वतखोर बाबू सज्जन सिंह घसोरिया के पास भेजा। जैसे ही रिश्वतखोर बाबू ने 20 हजार रूपए लिए तो सादे कपड़ों में मौजूद EOW की 15 सदस्यीय टीम ने बाबू सज्जन सिंह घसोरिया को रंगेहाथों पकड़ लिया। EOW अधिकारी ने बताया कि जब रिश्वतखोर बाबू सज्जन सिंह की तलाशी ली गई तो उसके पास से 1 लाख रूपए कैश मिला है ये पैसा कहां से आया इसकी भी जांच की जा रही है।

Updated on:
28 Feb 2025, 6:31 PM IST
Published on: