31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

40 हजार रूपए रिश्वत लेते अधिकारी मैडम-सैल्समेन को लोकायुक्त ने पकड़ा…

mp news: कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी और सेल्समैन को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा...।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Feb 2025, 5:35 PM IST

seoni

mp news: मध्यप्रदेश में लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोर जोड़ी को पकड़ा है। मामला सिवनी जिले का है जहां आपूर्ति कार्यालय में रिश्वत लेते हुए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी और सेल्समैन को लोकायुक्त ने पकड़ा है। आरोपियों ने 73 हजार रूपए की रिश्वत की मांग की थी जिसके बाद सौदा 40 हजार रूपए में तय हुआ था। आपूर्ति कार्यालय में जैसे ही लोकायुक्त ने कार्रवाई की तो वहां हड़कंप मच गया।

लोकायुक्त अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिवनी के कालीरात के रहने वाले संतराम कन्नौजिया की पत्नी कालीरात में आदर्श स्व-सहायता समूह चलाती हैं। धान खरीदी केन्द्र एवं राशन की दुकान संचालित करती हैं। सिवनी में पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ज्योति पटले ने इसका निरीक्षण किया था और कमी पाई थी। इसके बाद वो राशन की दुकान में कमी पूर्ति करने एवं धान खरीदी में पचास पैसे प्रति क्विंटल के हिसाब से 73 हजार रुपए की राशि रिश्वत के रूप में मांग रही थीं।


यह भी पढ़ें- एमपी में रिश्वत के नोट लेते जिला अस्पताल का अकाउंटेंट पकड़ाया


फरियादी संतराम कन्नौजिया ने लोकायुक्त में शिकायत करते हुए बताया था कि उससे 73 हजार रूपए की रिश्वत कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ज्योति पटले के कहने पर मांगे जा रहे हैं और सौदा 40 हजार रूपए में तय हुआ। जिसकी शिकायत उसने जबलुपर लोकायुक्त में की थी। लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत के 40 हजार रूपए लेकर भेजा तो सेल्समैन कैलाश सनोडिया अधिकारी ज्योति पटले के कहने पर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया। मामले में सेल्समैन और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


यह भी पढ़ें- एमपी में 'अफसरी' दिखा रहीं मैडम को बनाया 'बंधक', तहसीलदार ने छुड़ाया