
mp news: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक लेडी ऑफीसर को अफसरी दिखाना भारी पड़ गया। मैडम एक गांव में खेत में खड़ी पनडुब्बी पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची थीं। लेकिन गांव में माहौल गरमा गया, कार्रवाई को गलत बताते हुए ग्रामीणों ने विरोध किया और अफसर मैडम को घेर लिया। महिला ऑफीसर के गांव में घिरे होने की सूचना मिलते ही तहसीलदार गांव पहुंचे और लोगों को समझाकर महिला ऑफीसर को अपने साथ लेकर आए।
सीहोर जिले की माइनिंग अधिकारी खूशबू वर्मा के साथ ये घटना हुई है। खुशबू वर्मा को सूचना मिली थी कि जिले के छिदगांव स्थित काछी में खेत में पनडुब्बी खड़ी हुई है। इस पर वो कार्रवाई करने गांव पहुंची थीं। मैडम अपने अमले के साथ जैसे ही कार्रवाई करने गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए माइनिंग अधिकारी खुशबू वर्मा को घेर लिया।
गांव की भीड़ तेजी से बढ़ती गई और भीड़ ने एक तरह से माइनिंग अधिकारी खुशबू वर्मा को घेरकर बंधक बना लिया। गांव में माइनिंग अधिकारी को ग्रामीणों द्वारा घेरे जाने का पता चलते ही तहसीलदार तुरंत गांव पहुंचे और ग्रामीणों को किसी तरह समझाइश देकर शांत कराया। मामला सुलझाने के बाद तहसीलदार माइनिंग अधिकारी खुशबू वर्मा को गांव से वापस लेकर आए।
Updated on:
28 Feb 2025, 4:33 PM IST
Published on:
28 Feb 2025, 4:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.