हरदोई

सुनवाई न होने पर गुस्साए नए जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला विधायक के सामने जमकर निकाली भड़ास

जिलाध्यक्ष बनाये गए युवा नेता सौरभ मिश्रा नीरज ने एक बुजुर्ग महिला की थाने में सुनवाई न होने के मसले पर जमकर गुस्सा निकाला
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 6:14 PM IST
hardoi
सुनवाई न होने पर गुस्साए नए जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला विधायक के सामने जनकर निकाली भड़ास

हरदोई. भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुछ दिन पूर्व ही जिलाध्यक्ष बनाये गए युवा नेता सौरभ मिश्रा नीरज ने एक बुजुर्ग महिला की थाने में सुनवाई न होने के मसले पर जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने पुलिस को खूब खरी खोंटी सुनाई। इतना ही नहीं, उन्होंने बुजुर्ग महिला को थाने ले जाकर वहां पर इलाके की भाजपा विधायक रजनी तिवारी को भी तलब करने के अंदाज़ में बुलाया।

जिलाध्यक्ष सौरभ ने तेज आवाज और गुस्से भरे लहजे में जमकर भड़ास निकाली। कुछ लोगो ने पीड़ित बुजुर्ग महिला की बात सुन मदद के लिए आगे बढ़े जिलाध्यक्ष के सम्मान में जब तालियां बजाई, तो उन्हें भी जिलाध्यक्ष ने झिड़क सा दिया। पूरे मामले का वीडियो बनाया गया। यह वीडियो वायरल होने के बाद अनुशासन का दावा करने वाली भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। एक भाजपाई ने दूसरे भाजपाई के सामने जमकर भड़ास निकाली। एक ओर सौरभ की बहादुरी की तारीफ तो की गयी, लेकिन तारीफ करने वालों को भी उन्होंने झिड़क दिया।

Updated on:
14 Nov 2018, 6:14 PM IST
Published on: