Lok Sabha Elections 2024: हरदोई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
Hardoi News: हरदोई में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि विपक्षी पार्टियां बाबर और अकबर को मानती हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा ने यह भी कहा कि वह विपक्षी दलों के कई बड़े और छोटे नेताओं का धर्म परिवर्तन कराकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल करा रहें है।
सभा को संबोधित करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि भारत पर 400 साल तक मुसलमानों ने राज किया है। देश में हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। यह देश हिंदुओं का है और हिंदुओं का रहेगा। उन्होंने कहा कि CAA कानून का मुख्य उद्देश्य यह है कि कहीं भी हिंदुओं को सताया नहीं जाएगा।
नरेश अग्रवाल ने कहा कि हिंदू धर्म को केवल दो ही जातियां जिंदा रखे हुए हैं ब्राह्मण और वैश्य। वह इन दोनों जातियों का सम्मान करते हैं। उन्होंने जनता का समर्थन मांगते हुए कहा कि BJP को इतना मजबूत करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहें कि हरदोई में जब तक नरेश है तब तक हमें चिंता की कोई जरूरत नहीं है। अंग्रेज अपने आप को अंग्रेज कहलाएंगे। पारसी भी अपने को पारसी कहलाएंगे तो हम अपने को हिंदू क्यों नहीं कहलायेंगे। हिंदू हमारी शान मान और सम्मान है। एक सिक्के के यदि कोई दो पहलू है तो ब्राह्मण और वैश्य।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा, “एक तरफ देश की वो ताकतें हैं जो बाबर और अकबर को अपना नेता मानती हैं। एक तरफ वो ताकतें हैं देश में जो अरब कंट्री से चलती हैं जो भगवान राम को पुनः स्थापित करने में हिस्सा नहीं लेते। भगवान राम के तिलक में हिस्सा नहीं लेते। लेकिन, तुष्टिकरण की राजनीति में उनका योगदान सबसे ज्यादा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में जो सबसे बड़ा बदलाव हुआ है वह यह हुआ है कि पहले पूछा जाता था कि मुसलमान कहां वोट दे रहा है। लेकिन, अब पूछा जाता है कि हिंदू कहां वोट दे रहा है।”