हरदोई

भाजपा नेता की दबंगई, अस्पताल में खुलेआम रेडियोलॉजिस्ट को जड़ दिया तमाचा, देखें वीडियो

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भाजपा पर गुंडई का आरोप लगाते हुए आज से हड़ताल शुरू कर दी है...
2 min read
Apr 05, 2018
bjp leader slapped radiologist

हरदोई. जिला अस्पताल में एक भाजपा नेता ने रेडियोलॉजिस्ट को तमाचा जड़ दिया। आरोप है कि इस दौरान भाजपाइयों ने डार्करूम सहायक के साथ अभद्रता भी की। भाजपा नेता एक महिला की मेडिकल रिपोर्ट बनवाना चाहते थे, जिसे लेकर बढ़ा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। भाजपा नेता ने रेडियोलॉजिस्ट पर महिला से 15 हजार रुपये की घूस मांगने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेडियो लॉजिस्ट और डार्करूप सहायक को कोतवाली ले आई। सीओ सिटी ने बिना डीएम की अनुमति के रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भाजपा पर गुंडई का आरोप लगाते हुए आज से हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट पर लगे आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं। जबकि सच यह है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपाइयों ने अस्पताल में घुसकर डॉक्टर से हाथापाई की है। सत्ता का रौब दिखाकर भाजपाई रेडियोलॉजिस्ट के खिलाफ फर्जी एफआईआर लिखवाकर डॉक्टर को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा के जिलाध्यक्ष बोले
मामले में भाजपा के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. इंद्र सिंह और फार्मेसिस्ट अरुण कुमार अरवल थाने के मरीज छोटेलाल से रिपोर्ट बनाने के लिए पंद्रह हजार रुपए का सुविधा शुल्क मांग रहे थे। भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं संग यहां आकर मामले को समझने के बाद पुलिस को सूचना दी है। भाजपा नेताओं ने रेडियोलॉजिस्ट से किसी तरह की कोई अभद्रता नहीं की है।

पहले ही हड़ताल कर चुके हैं डॉक्टर
इससे पहले दिसबंर माह में बीजेपी विधायक पर सीएमओ को उन्हीं के ऑफिस में बंधक बनाने का आरोप लगाकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल की थी, जबकि भाजपा विधायक आशीष सिंह ने खुद को बंधक बनाये जाने की बात कही थी। तब भी जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान कर बीजेपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, यह और बात है कि बाद में यह मामला हड़ताल तक ही सीमित होकर रह गया था।

देखें वीडियो...

Updated on:
05 Apr 2018 11:39 am
Published on:
05 Apr 2018 11:32 am
Also Read
View All
Hardoi Couple Suicide: 15 साल के प्यार का दर्दनाक अंत! एक किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

कीचड़ में भागा, गिड़गिड़ाया पर रहम न आया, एक को माथे में मारी गोली, दूसरे को दौड़ाकर काट डाला, जानें हरदोई मर्डर की इनसाइड स्टोरी

हरदोई में रिश्ते तार-तार! पति बना रोड़ा तो खाने में मिला दिया जहर, 2 जीजाओं संग हुई हुई रफूचक्कर

Hardoi Theft Case: एक रात, 16 आरोपी और 1.29 करोड़ रुपये, जानिए हरदोई चोरी की पूरी इनसाइड स्टोरी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा पूरा गैंग

हरदोई में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक: सपा काल के दंगे लोग आज भी नहीं भूले, दिल्ली में फैलाई जा रही अराजकता