हरदोई

जब CMO ऑफिस में बंधक बने नए-नवेले भाजपा विधायक, मच गया हंगामा, देखें वीडियो

बिलग्राम-मल्लावां से भाजपा विधायक का आरोप, हरदोई सीएमओ ने उन्हें दफ्तर में बनाया बंधक

2 min read
Dec 17, 2017

हरदोई. जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भाजपा विधायका आशीष सिंह 'आशू' ने हरदोई को सीएमओ द्वारा बंधक बनाए जाने खबर मिली। आनन-फानन में पुलिस और मीडिया के लोग शहर से 7 किमी. दूर लखनऊ रोड स्थिति सीएमओ ऑफिस पहुंचे, जहां तब तक मेन गेट का शटर बंद था। भाजपा विधायक ने सीएमओ पीएन चतुर्वेदी पर खुद को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया, वहीं सीएमओ ने भी विधायक के खिलाफ शिकायत की है।

बिलग्राम-मल्लावां से भाजपा विधायक आशीष सिंह 'आशू' एनएनएम की सिफारिश लेकर सीएमओ ऑफिस गए थे, लेकिन वहां जो हुआ जिले में चर्चा का विषय बन गया है। विधायक ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की पीड़ित एनएनएम की समस्या लेकर सीएमओ के पास गए थे। बात बढ़ी तो उन्होंने मेन गेट बंद करवाकर विधायक को बंधक बना लिया। विधायक ने कहा कि इससे दयनीय स्थिति और क्या होगी, जब हमारी ही सरकार में एक जनप्रतिनिधि को ही अधिकारी बंधक बना लेते हैं और फिर गलत आरोप मुझ पर ही लगाते हैं।

ये भी पढ़ें

हरदोई में बालिका की गला रेत कर निर्मम हत्या

सीएमओ बोले
सीएमओ ने बताया कि हरपालपुर क्षेत्र में तैनात एएनएम रोशनी कनौजिया की तैनाती विधायक मल्लावां या माधौगंज में करवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक पत्र लिखा था, लेकिन उसी दौरान कानून मंत्री बृजेश पाठक ने एक एनएनएम की पोस्टिंग के लिए पत्र लिखा था। ऐसे में कानून मंत्री के पत्र को प्राथमिकता दी गई। सीएमओ ने कहा कि विधायक के समर्थकों ने मेनगेट बंद कर ऑफिस से कर्मचारियों को भगा दिया और गाली-गलौच किया।

भाजपा विधायक बोले- सीएमओ के आरोप बेबुनियाद
सीएमओ पीएन चतुर्वेदी ने विधायक पर बेइज्जती करने का आरोप लगाया। और कहा कि हम लोग इस सरकार में गाली खाने के लिए ही बने हैं। सीएमओ के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार से हड़ताल पर जाने की बात कही है, वहीं भाजपाई भी विधायक को बंधक बनाए जाने खासे गुस्से में हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि सीएमओ के आरोप बेबुनियाद हैं। सीएमओ दफ्तर के कर्मचारियों ने उनके कहने पर मुझे ही बंधक बना लिया।

देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें

पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा, सरगना के खिलाफ हरदोई में भी मुकदमा है पंजीकृत
Updated on:
17 Dec 2017 09:30 am
Published on:
17 Dec 2017 09:17 am
Also Read
View All