हरदोई

हरदोई में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक: सपा काल के दंगे लोग आज भी नहीं भूले, दिल्ली में फैलाई जा रही अराजकता

Hardoi News: हरदोई में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा शासन के दौरान हुए दंगे को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। इसके साथ ही हरदोई मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद के नाम करने की घोषणा की।
2 min read
Jul 22, 2026
शहीद मेजर पवन पांडे को श्रद्धांजलि देते बृजेश पाठक, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
शहीद मेजर पवन पांडे को श्रद्धांजलि देते बृजेश पाठक, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Deputy Chief Minister Brijesh Pathak Visit To Hardoi: हरदोई में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए दंगे को आज भी लोग भूले नहीं है। बच्चों को आगे करके दिल्ली में अराजकता फैलाई जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने हरदोई मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद मेजर पंकज पांडे के नाम पर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने शहीद पवन पांडे की विशाल प्रतिमा के अनावरण किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कार्यक्रम में शहीद के परिजन सहित बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

सपा शासन काल के दंगे आज भी नहीं भूले

उत्तर प्रदेश के हरदोई में 2021 में शहीद हुए मेजर पंकज पांडे की विशाल प्रतिमा का आज अनावरण किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार जब-जब प्रदेश में रही है तब तब दंगा हुए हैं। दिल्ली में छात्रों, युवाओं, बच्चों की आड़ में अराजकता फैलाने का काम किया गया है। पूरा प्रदेश इसकी निंदा करता है। समाजवादी पार्टी को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। मुजफ्फरनगर का दंगा आज भी कोई नहीं भूला है। संभल के दंगे में भी समाजवादी पार्टी का ही हाथ है।

हरदोई के शहीदों को किया गया नमन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर पंकज पांडे ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। अपने प्राण देश के लिए समर्पित कर दिए। आज हम सभी उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं। श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। आज मेजर पंकज पांडे के विशाल प्रतिमा का अनावरण किया गया है। प्रदेश सरकार के साथ पूरा प्रदेश से जिले के सभी शहीदों को नमन करता है।

हरदोई मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद पवन पांडे के नाम

बृजेश पाठक ने कहा कि शहीद परिवार के साथ सरकार हमेशा खड़ी है। हरदोई मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद मेजर पवन पांडे के नाम पर करने की मांग की गई है।इसकी पत्रावली मंगा कर हरदोई मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद पवन पांडे के नाम किया जाएगा। इसकी घोषणा होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने ताली बजाकर उप मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इस मौके पर शहीद पवन पांडे के परिवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Updated on:
22 Jul 2026 09:53 pm
Published on:
22 Jul 2026 09:51 pm