हरदोई

रहते हैं सरकारी आवास में और करते हैं प्राइवेट प्रेक्टिस

डीएम ने आवास में ताले डलवाने के दिए निर्देश, डाक्टरों के कक्ष का निरीक्षण।

2 min read
Dec 21, 2017
DM Monika Rani

फर्रुखााबाद. डॉ0 राममनोहर लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करने पंहुची जिलाधिकारी मोनिका रानी व मुख्यविकास अधिकारी अपूर्वा दुबे को अस्पताल में कई जगह बड़ी खामियां मिली। सफाई कर्मी के एक दिन पूर्व के हस्ताक्षर थे, जिसे देख सीडीओं ने जमकर क्लास लगाई वहीं जेएसवाई योजना के तहत भी अभिलेखों में कमी मिली, जिसे दुरस्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं डीएम ने प्राइवेट नर्सिंग होम में काम कर रहे डॉक्टर एचपी श्रीवास्तव के सरकारी मकान में ताले डलवाने के निर्देश जारी किए है।

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने ओपीडी पंहुचकर चिकित्सकों के कक्ष में जाकर निरीक्षण किया। इसके साथ ही ओपीडी का रजिस्टर भी चेक किया। उन्होंने सीएमएस डॉ0 बीबी पुष्कर से दवाओं के विषय में जानकारी की। डाक्टर जमीरीद्दीन के कक्ष के बाहर उन्होंने नाम अंकित ना होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

अस्पताल में मिली जगह-जगह गंदगी
जिसके साफ़ सफाई के निर्देश डीएम ने दिए। जिलाधिकारी ने दवा काउंटर व एक्स-रे रूम को भी देखा। वही उन्हें अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद मिला। डीएम ने नवनिर्मित महिला रैन बंद देख कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ0 अखिलेश अग्रवाल व फार्मासिस्ट मंजू शाक्य को अपने कार्यालय में तलब किया है। वहीं सीडीओ अपूर्वा दुबे एनआएसी वार्ड का निरीक्षण किया, जिसमें जंहा उन्हें अभिलेखों में गड़बड़ी मिली। उन्हें सेम रजिस्टर में बच्चो के पंजीकरण को लेकर काफी कमियां मिली, जिसे उन्होंने डॉ0 विवेक सक्सेना को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एनआरसी वार्ड में लगा टीवी उन्होंने बच्चो के वार्ड में लगाने के निर्देश दिए। मजे की बात यह है कि जब सीडीओ अपूवाू दुबे नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में गईं तो उन्हें उपस्थिति रजिस्टर में बड़ी खामी मिली। कर्मचारी मनोज व सुनीता ने 22 दिसम्बर को हस्ताक्षर 21 दिसम्बर को ही कर दिए थे, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। मौके पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि गलती से हस्ताक्षर हो गए।

बंद कक्षों को संचालित करने के निर्देश दिए
पुरुष शौचालय में पानी नहीं आ रहा था, जिसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ महिला प्रसव वार्ड में गईं, जहां उन्होंने कार्यालय में जननी सुरक्षा योजना के तहत डाटा पूर्ण रूप से फीड ना होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही साथ निर्देश दिए की प्रतिदिन डाटा सत्यापन की रिपोर्ट पूर्ण हो। उन्होंने महिला वार्डों का निरीक्षण किया जहां उन्होंने बंद दो कक्षों को जल्द संचालित करने के निर्देश दिए। महिला रेखा गुप्ता पत्नी प्रवीन गुप्ता निवासी तलैया मोहल्ला के पति ने सीडीसो से पत्नी का उपचार ठीक से ना होने की शिकायत की। डीएम ने प्राइवेट नर्सिंग होम में काम कर रहे डॉक्टर एचपी श्रीवास्तव के सरकारी मकान में ताले डलवाने के निर्देश जारी किए है।

Published on:
21 Dec 2017 09:23 pm
Also Read
View All