4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जननी सुरक्षा योजना भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रायोजित योजना है जिसका प्रारंभ 12 अप्रैल, 2005 में किया गया। राष्&zwj;ट्रीय ग्रामीण स्&zwj;वास्&zwj;थ्&zwj;य मिशन(एनआरएचएम) के अंतर्गत प्रजनन एवं शिशु स्&zwj;वास्&zwj;थ्&zwj;य कार्यक्रम के तहत माता एवं शिशु की मृत्&zwj;यु दर को घटाना प्रमुख लक्ष्&zwj;य रहा है। इसके तहत हर साल एक करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। <strong>Janani Suraksha Yojana</strong> का उद्देश्य गरीब गर्भवती महिलाओं को पंजीकृत स्वास्थ्य संस्थाओं में जन्म देने के लिए के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं को संस्थागत प्रसूति कराने के लिए एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत पंजीकृत प्रत्येक लाभार्थी के पास एमसीएच कार्ड के साथ-साथ जननी सुरक्षा योजना कार्ड भी होना जरूरी है। इस योजना के द्वारा गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य जाँच और प्रसव के बाद देखभाल और निगरानी करने में सहायता मिलती है।