हरदोई

पत्नी के नामांकन में आधा किलो सोना पहनकर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य

उत्तर प्रदेश में इन दिनों पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) होने हैं, जिसके लिए राजनीतिक दल तैयारी में जुटे हैं। यूपी पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी अलग-अलग पैतरें अपना रहे हैं।
less than 1 minute read
Apr 05, 2021
पत्नी के नामांकन में आधा किलो सोना पहनकर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य
पत्नी के नामांकन में आधा किलो सोना पहनकर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य

हरदोई. उत्तर प्रदेश में इन दिनों पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) होने हैं, जिसके लिए राजनीतिक दल तैयारी में जुटे हैं। यूपी पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी अलग-अलग पैतरें अपना रहे हैं। हरदोई के हरपालपुर तृतीय सीट से अपनी पत्नी के नामंकन के लिए पहुंचे राजेश मिश्रा जब आए, तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। राजेश ने 500 ग्राम से ज्यादा सोने के गहने पहने हुए थे जिनकी कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा है। राजेश मिश्रा जैसे ही अपनी पत्नी के साथ नामांकन भरने आए, तो उन्हें सोने से लदा देख लोगों की आंखे खुली की खुली रह गईं।

साल 2005 से पहन रहे इतना सोना

राजेश मिश्रा सोने के जेवरों के शौकीन हैं। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2005 से इतना सोना पहनते हैं। बता दें कि राजेश मिश्रा पूर्व में हरपालपुर से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। फिलहाल वह पत्नी के नामांकन के लिए आए और चर्चा का विषय बन गए। पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव के लिए हर कोई अपनी तरीके से तैयारी करने में जुटा है। प्रत्याशी अपने अनोखे तरीके से लोगों को अपनी तरफ खींचने में लगे हैं।

Published on:
05 Apr 2021 10:10 am
Also Read
View All
Hardoi Couple Suicide: 15 साल के प्यार का दर्दनाक अंत! एक किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

कीचड़ में भागा, गिड़गिड़ाया पर रहम न आया, एक को माथे में मारी गोली, दूसरे को दौड़ाकर काट डाला, जानें हरदोई मर्डर की इनसाइड स्टोरी

हरदोई में रिश्ते तार-तार! पति बना रोड़ा तो खाने में मिला दिया जहर, 2 जीजाओं संग हुई हुई रफूचक्कर

Hardoi Theft Case: एक रात, 16 आरोपी और 1.29 करोड़ रुपये, जानिए हरदोई चोरी की पूरी इनसाइड स्टोरी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा पूरा गैंग

हरदोई में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक: सपा काल के दंगे लोग आज भी नहीं भूले, दिल्ली में फैलाई जा रही अराजकता