हरदोई

शादी में गायब हुआ लाखों का हार, चीख-चीख कर रोने लगी महिला, 36 घंटे बाद कहानी में आया ट्विस्ट 

Hardoi News: हरदोई में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके गले से लखों का हार कहीं गायब हो गया। हार की छिनैती से पुलिस की नींद उड़ गई। 36 घंटे बाद कहानी में एक नया ट्विस्ट आया। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
less than 1 minute read
Dec 16, 2024
Feature image

Hardoi News: यूपी के हरदोई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक महिला के गले से लाखों का हार गायब होने के बाद पुलिस की नींद उड़ गई। केस दर्ज होने के बाद पुलिस हार ढूंढने में जुट गई। पुलिस हार ढुंढ़ने की हर मुमकिन प्रयास कर रही थी। 36 घंटे बाद इस कहानी में नया ट्विस्ट आया। महिला ने पुलिस को कॉल करके बताया कि उसका हार घर पर ही है। जल्दबाजी में वह इसे पहनना भूल गई थी। 

खाना खाते समय गायब हुआ हार 

14 दिसम्बर को कोतवाली शहर के सीएसएन कॉलेज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें 847 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। लोनार थाने के बरवन निवासी शिवम श्रीवास्तव के भाई की भी शादी होनी थी, इसलिए वह अपनी पत्नी के साथ शादी में शामिल होने पहुंचे थे। शादी के बाद यहां खाने का भी इंतजाम था जिसकी वजह से वहां काफी लोग मौजूद थे।

36 घंटे बाद कॉल कर दी सूचना

शिवम अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ खाना खा रहे थे। भीड़ के कारण उसकी पत्नी जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को उठाया जिसके बाद पत्नी ने लाखों का हार गायब होने का आरोप लगाया। इसके बाद महिला वहां चीख-चीख कर रोने लगी। महिला को ऐसे रोता देख भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लक्ष्मी ने पूरी घटना बताई और बताया कि हार की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। इसके बाद पुलिस महिला का हार खोजने में जुट गई। बाद में महिला ने पुलिस को सूचित किया कि उसका हार घर पर छूट गया था, जो अब उसे मिल गया।

Updated on:
16 Dec 2024 02:26 pm
Published on:
16 Dec 2024 02:26 pm
Also Read
View All
Hardoi Couple Suicide: 15 साल के प्यार का दर्दनाक अंत! एक किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

कीचड़ में भागा, गिड़गिड़ाया पर रहम न आया, एक को माथे में मारी गोली, दूसरे को दौड़ाकर काट डाला, जानें हरदोई मर्डर की इनसाइड स्टोरी

हरदोई में रिश्ते तार-तार! पति बना रोड़ा तो खाने में मिला दिया जहर, 2 जीजाओं संग हुई हुई रफूचक्कर

Hardoi Theft Case: एक रात, 16 आरोपी और 1.29 करोड़ रुपये, जानिए हरदोई चोरी की पूरी इनसाइड स्टोरी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा पूरा गैंग

हरदोई में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक: सपा काल के दंगे लोग आज भी नहीं भूले, दिल्ली में फैलाई जा रही अराजकता