हरदोई

हरदोई में अखिलेश यादव ने कहा सबसे ज्यादा यूपी में महिलाओं पर हो रहा अत्याचार

Akhilesh Yadav in Hardoi: अखिलेश यादव ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति सबसे ज्यादा अपराध हो रहा है। हरदोई में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, इस मौके पर उन्होंने आर्थिक मदद दी।

3 min read
Apr 30, 2026
फोटो सोर्स- X Samajwadi party

Akhilesh Yadav reached to meet deceased family: हरदोई में अखिलेश यादव ने बीजेपी और योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि होनहार बेटी के जाने से हम सब दुखी हैं। भविष्य में इस प्रकार की घटना कहीं ना हो, किसी भी परिवार को ऐसा दुःख देखने और सहने को ना मिले। इस परिवार की पूरी कानूनी मदद दी जाएगी। अखिलेश यादव हरदोई में मृतक परिजन से मिलने के लिए पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने गाजीपुर, फतेहपुर की घटना का भी जिक्र किया। पार्टी डेलिगेशन और सपा की तरफ से परिवार को 5 लाख की मदद दी गई है।

ये भी पढ़ें

यूपी के लिए आईएमडी का येलो अलर्ट: शुरू हुआ मौसम का तांडव, बादल गरजे, हो रही झमाझम बारिश

कानूनी मदद का आश्वासन दिया

उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पैसा कोई बहुत बड़ी चीज नहीं है, लेकिन दुख की घड़ी में परिवार का देखभाल हो जाएगा। समाजवादी सरकार बनने पर पीड़ित परिवार को और मदद की जाएगी। जरूरत थी तो सरकारी नौकरी देकर परिवार का सम्मान किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि बेटी और परिवार वालों ने थाना में अपनी समस्याओं को बताया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं।

सड़ा खाना देना बीजेपी की आदत

अखिलेश यादव ने कहा कि सड़ा खाना देना बीजेपी की आदत है। प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम में सड़ा खाना खाने से सैकड़ों भेड़ों की मौत हो गई थी। खाने के पैकेट बनाने वाले भी दलाली कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ होगा कि हॉस्टल के खाने से किसी छात्रा की मौत हुई है। इसी प्रकार बेटियों को बिना खाना पानी दिए बुला लिया गया। जिन्हें धरने पर बैठना पड़ा।

उनके महादेव का मंदिर नहीं बन पा रहा, मदद करें

एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि उनका महादेव का मंदिर बन नहीं पा रहा है। श्री राम मंदिर के लिए 10000 करोड़ रुपए का चंदा आया है। उसमें से 1000 करोड़ रुपए हमें दे दे तो हमारे भी महादेव का मंदिर बन जाए।

अयोध्या की हार नकारात्मक पॉलिटिक्स की हार

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने ऐलान किया था कि 405 सिम जीत रहे हैं लेकिन अयोध्या की सीट हार गए। अयोध्या सीट की हार कम्युनल, कम्युनल पॉलिटिक्स, नकारात्मक पॉलिटिक्स की हार है। इसका अंत अयोध्या में हुआ था। अलग-अलग प्रदेशों में हो रहे चुनाव में हार के बाद यह अपने अंदर सुधार लाएंगे और संविधान के रास्ते पर चलेंगे।

तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा पर बोले

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री के अनुसार स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। अखिलेश यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि विलासिता की देवियों की पूजा होगी, भ्रष्टाचार का सम्मान होगा, भारत मर जाएगा। मुख्यमंत्री ने क्या उन्हें पढ़ा है? अच्छा हुआ रविंद्र नाथ टैगोर को नहीं पढ़ा, वरना उनकी गीतांजलि की जगह कुछ और पढ़ दिए होते।

बीजेपी सरकार में महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार आने के बाद महिलाओं और बेटियों के साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं। एनसीआरबी के आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के प्रति सबसे ज्यादा अपराध हुआ है। इसका मुख्य कारण यह है कि सरकार पुलिस से पॉलिटिकल कार्य करा रही है। पुलिस भी भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर कार्य कर रही है, इसलिए थाने में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है।

पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा

अखिलेश यादव ने कहा कि हरदोई की मृतक बिटिया ने कोई भी पोर्टल, कोई भी थाना, पुलिस अधिकारी को नहीं छोड़ा जहां उसने शिकायत नहीं की। ‌इसके बाद भी उसे घर के अंदर मार दिया गया। गाजीपुर में विश्वकर्मा की बेटी के साथ भी इसी प्रकार की घटना हुई। जिसमें पोस्टमार्टम में कानूनी प्रक्रिया को नहीं अपनाया गया। इसी प्रकार की घटना फतेहपुर में भी हुई जिसमें एक बेटी ने पूरे घटनाक्रम को बताया है कि उसके साथ क्या हुआ? मुख्यमंत्री आंख मूंदकर बैठे हैं।

महिला आरक्षण पर भी अखिलेश यादव बोले

अखिलेश यादव ने कहा कि दोषी वर्चस्ववादी लोग हैं जो सरकार या भारतीय जनता पार्टी के हैं। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी का आचरण भी महोबा की घटना बता रहा है। उन्हीं के पदाधिकारी ने क्या मांग की? ऐसी पहली घटना नहीं है? महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह संसद में पास हो चुका है। बीजेपी वाले गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं; आरक्षण पास होने के बाद भी लागू नहीं किया जा रहा है।

Also Read
View All