हरदोई

6 साल की बच्ची का रेप कर उसका शव खेत में फेंक दिया

6 साल की बच्ची का बलात्कार कर उसका शव गन्ने के खेत में फेंक दिया
2 min read
Jun 12, 2018
hardoi news
6 साल की बच्ची का रेप कर उसका शव खेत में फेंक दिया

हरदोई. देश में महिलाओं को लेकर अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। सरकार के सख्त कानून बनाए जाने के बाद भी देशभर में महिलाओं को लेकर कोई न कोई घटना घटित होती रहती है। चाहे बड़ी लड़कियां हों या छोटी बच्चियां, अपराधियों की बुरी नजर ने जीना मुश्किल कर दिया है। हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची करीब शाम 6 बजे खेलते समय लापता हो गयी थी। काफी देर बाद भी जब भी जब बेटी घर नहीं लौटी, तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी।

गन्ने के खेत के पास मिला शव

मंगलवार सुबह मासूम लड़की का शव गांव के पास एक गन्ने के खेत के पास मिला। शव मिलते ही पूरे गांव में अफरा तफरी मच गयी। पूरे इलाके में सनसनी मच गयी। ये काम किया किसने है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

दुष्कर्म के बाद हत्या

अचानक लड़की के गायब हो जाने से परिवार वाले घबरा गए। लड़की का शव मिला और इस बात की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की बात कह रही है। इस मामले के बाद से गांव के दो लोग गायब है, जिन पर घटना को अंजामा देने की आशंका जताई जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक किशोरी ने पांच युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। युवती ने कहा कि बहला फुसलाकर भाग ले जाने और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हेै। उसने बताया कि कुछ युवक उसे बहला फुसला कर हरदोई ले गए और फिर एक मकान में उसे बंधक बना कर दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे वहीं अकेले छोड़ दिया। इस बात की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी लेकिन रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ दिया गया।

Published on:
12 Jun 2018 07:51 pm
Also Read
View All
Hardoi Couple Suicide: 15 साल के प्यार का दर्दनाक अंत! एक किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

कीचड़ में भागा, गिड़गिड़ाया पर रहम न आया, एक को माथे में मारी गोली, दूसरे को दौड़ाकर काट डाला, जानें हरदोई मर्डर की इनसाइड स्टोरी

हरदोई में रिश्ते तार-तार! पति बना रोड़ा तो खाने में मिला दिया जहर, 2 जीजाओं संग हुई हुई रफूचक्कर

Hardoi Theft Case: एक रात, 16 आरोपी और 1.29 करोड़ रुपये, जानिए हरदोई चोरी की पूरी इनसाइड स्टोरी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा पूरा गैंग

हरदोई में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक: सपा काल के दंगे लोग आज भी नहीं भूले, दिल्ली में फैलाई जा रही अराजकता