
यूपी के हरदोई जिले में एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके परिजनों की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी तय होने के बाद उसके प्रेमी ने 2 दिन पहले घर में घुसकर धमकाया था।
पुलिस कर रही कार्यवाही का दावा
प्रेमी और परिजनों की हरकत से परेशान होकर युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी समेत 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने का दावा कर रही है।
युवती की तय हो चुकी थी शादी
हरदोई के हरपालपुर इलाके के भटौली गांव अचानक से सनसनीखेज वारदात की सूचना मिली। गांव के एक परिवार की 19 वर्षीय युवती का गांव के ही युवक वैभव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच जब परिजनों को इस बात की भनक लगी, तो उन लोगों ने युवती की शादी तय कर दी थी। 3 मई को युवती की कन्नौज जनपद में शादी होनी थी।
युवती के परिवार वालों को भी धमकाया
शादी की बात पता चलते ही युवती का प्रेमी बौखला गया और युवती को धमकाते हुए घर में घुस गया। प्रेमी ने 2 दिन पहले घर में घुसकर युवती को उसने धमकाया था।
युवक की धमकी के बाद युवती के परिजनों ने जब युवक के घर में इस बात की शिकायत की, तो प्रेमी के परिवार सोनू , मोनू और बबलू ने युवती के साथ उसके परिजनों की पिटाई भी की और जान से मारने की धमकी दी थी ।
पुलिस ने दर्ज किया गया मुकदमा
परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी , मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। सीओ हरपालपुर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि प्रेमी सहित 3 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पूरे मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अपराधियों को किसी प्रकार की राहत नहीं मिलेगी। कड़ी से कड़ी कारवाही की जाएगी।