हरदोई

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, अखिलेश यादव को बताया माफियाओं का सरगना

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह गुंडे, अपराधी और माफियाओं के सरगना हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2024, 9:19 AM IST
UP Politics

UP Politics: यूपी के हरदोई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया। बहराइच में हाल ही में हुए दंगों के संदर्भ में प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश जी को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। जिनके शासन काल में उत्तर प्रदेश एक भी दिन दंगा मुक्त नहीं रहा, उन्हें यह शोभा नहीं देता। केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

‘अखिलेश गुंडे, अपराधी और माफियाओं के सरगना हैं’

उन्होंने कहा, “जब गुंडे, माफिया और दंगाईयों पर कार्रवाई होती है, तब अखिलेश यादव विचलित हो जाते हैं। जिस दिन माफिया और दंगाई सपा का हाथ छोड़ देंगे, उस दिन सपा समाप्त हो जाएगी। अखिलेश गुंडे, अपराधी और माफियाओं के सरगना हैं। जब वह भाजपा के बारे में बोलते हैं, तो उन्हें अपने शासनकाल का इतिहास याद नहीं आता।”

‘जहां अपराध होता है, वहां सपा नेता का हाथ होता है’

उन्होंने आरोप लगाया कि जहां अपराध होता है, वहां किसी न किसी सपा नेता का हाथ होता है। वहीं, रायबरेली में हुई हत्या पर प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें वायनाड में चुनाव लड़ने के लिए कहें, हम रायबरेली को संभाल लेंगे।

सपा नेता रामगोपाल यादव के दावों पर उन्होंने कहा, “2014 से उनके सभी दावे असफल हो चुके हैं। 2017 में उन्होंने सत्ता में आने का दावा किया, लेकिन विफल रहे। 2019 में सपा और बसपा का गठबंधन भी फेल हो गया। 2022 में उन्होंने 400 सीटें जीतने का दावा किया, लेकिन फिर से चित हो गए।”

‘भाजपा से गरीब, पिछड़े और दलितों को कोई खतरा नहीं’

उन्होंने आगे कहा, “2024 में जनता को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन आरक्षण को खतरा नहीं है। गरीब, पिछड़े और दलितों को कोई खतरा नहीं है। सबका सम्मान और अधिकार मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी का हरियाणा में कमल खिलने के बाद इन लोगों के झूठ की पोल खुल गई है।”

Updated on:
22 Oct 2024, 9:19 AM IST
Published on: