23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public Holiday: 30 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जानें क्यों जारी हुआ आदेश 

Public Holiday: 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी मनाने की परंपरा है। इस दिन लोग अपने घरों में यम के नाम का दिया जलाते हैं और यमराज की पूजा करते हैं। इसके अगले दिन दिवाली मनाने की परंपरा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्रावस्ती

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 22 Oct 2024, 8:36 AM IST

Narak Chaturdashi 2024

Public Holiday on 30 October: अक्टूबर का महीना खत्म होने की कगार पर है, लेकिन यह आखिरी हफ्ता बच्चों और कर्मचारियों के लिए बंपर छुट्टियां लेकर आया है। ऐसा इसलिए क्योंकि महीने के आखिरी हफ्ते में दिवाली पड़ रही है। आपको यह जानकर खुशी होगी कि दिवाली से पहले भी एक दिन छुट्टी मिलने वाली है। यह छुट्टी नरक चतुर्दशी के मौके पर मिलने वाली है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के जिलाधिकारी ने छुट्टी को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। प्रभारी अधिकारी नजारत एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि महानवमी के अवसर पर 12 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, जिसे बाद में 11 अक्टूबर को महानवमी के मौके पर शिफ्ट कर दिया गया। इसी क्रम में अब जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार 11 अक्टूबर को घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी के पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

क्या है नरक चतुर्दशी?

नरक चतुर्दशी को दिवाली के त्योहार के एक दिन पहले मनाया जाता है। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन यम के नाम का दीप जलाकर पूजा की जाती है। माना जाता है और ऐसा करने से अकाल मृत्यु का डर नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: कंफर्म हुई दिवाली की तारीख, काशी के पंडितों ने बताया कब है शुभ मुहूर्त

31 अक्टूबर को भी मिलेगी छुट्टी

31 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर प्रदेश समेत पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन बैंक, स्कूल, कॉलेज समेत सभी दफ्तर भी बंद रहेंगे। इसके साथ ही, प्रदेश में 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा के मौके पर और 3 नवंबर को भाई दूज के मौके पर अवकाश रहेगा। किसी भी भ्रम की पुष्टि के लिए माता-पिता और छात्र स्कूल और विश्वविद्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, कर्मचारी अपने कार्यालय से पुष्टि ले सकते हैं।

नवंबर में भी छुट्टियों की भरमार

ना सिर्फ अक्टूबर बल्कि नवंबर में भी खूब छुट्टियां पड़ने वाली हैं। 7 नवंबर को उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ पूजा के अवसर पर छुट्टी रहेगी। इसके बाद 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी रहेगी। सिर्फ इतना ही नहीं, छुट्टियों की लिस्ट में 10 नवंबर, 17 नवंबर और 24 नवंबर की छुट्टियां भी शामिल हैं।