हाथरस

घर के आंगन से निकला 30 साल पुराना कंकाल, बेटे ने खोला राज, जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक मामला सामने आया है जहां एक घर के आंगन से कंकाल बरामद किया गया है। कंकाल देखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

2 min read
Sep 28, 2024

यूपी के हाथरस में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शख्स के घर के आंगन से 30 साल पुराना कंकाल बरामद किया गया है। इसे देखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। शख्स ने अपने दो भाइयों पर पिता की हत्या कर शव को घर में छिपाने का आरोप लगाया है। 

बेटों ने मिलकर की पिता की हत्या 

बताया जा रहा है कि 30 साल पहले दो बेटों ने मिलकर अपने ही पिता को मार डाला फिर अपने ही घर के आंगन में दफन कर दिया। 30 साल पुराने हत्या के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। मृतक के एक बेटे का आरोप है कि उसके दो भाइयों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर 30 साल पहले उसके पिता की हत्या कर दी थी और लाश को इसी जगह दफना दिया था।

30 साल पहले हुई थी पिता की हत्या

पंजाबी सिंह ने पूरे मामले का खुलासा कर बताया कि जब वह 9 साल का था तब उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। उसके पिता बुद्ध सिंह की हत्या उसके दो बड़े भाइयों और गांव के एक अन्य व्यक्ति ने की थी। 1994 में बुद्ध सिंह गायब हो गए थे और फिर कभी नहीं मिले। अब उनके छोटे बेटे की उम्र 39 साल है जिसने 30 साल पहले पिता और भाइयों में हुए झगड़े के बारे में बताया है। 

पुलिस अधिकारी ने कही ये बात 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाबी सिंह की शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद गुरुवार को उसके घर पर खुदाई का काम शुरू किया गया। उन्होंने बताया, 'खुदाई के दौरान उनके घर में एक कंकाल मिला, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया।' पुलिस ने कहा कि अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
28 Sept 2024 04:04 pm
Published on:
28 Sept 2024 04:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर