हाथरस

Hathras case Updates चारों आरोपियों का होगा पॉलीग्राफ़ी टेस्ट

चारों आरोपियों को लेकर CBI गुजरात रवाना गुजरात के गांधीनगर में होगा पॉलीग्राफ़ी टेस्ट  
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2020, 8:28 PM IST
cbi_team.jpg
काेर्ट से अनुमति मिलने के बाद आराेपियाें काे लेने अलीगढ़ जेल जाती सीबीआई टीम

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
हाथरस ( Hathras case Updates ) सीबीआई ( CBI ) हाथरस केस के चारों आरोपियों का पॉलीग्राफ़ी टेस्ट ( Polygraphy test ) कराएगी। इसके लिए सीबीआई टीम को कोर्ट से इजाजत मिल गई है। कोर्ट ऑर्डर के साथ सीबीआई शनिवार को अलीगढ़ जेल पहुंची और चारों आरोपियों को वहां से लेकर गुजरात ( Gujrat ) के लिए रवाना हो गई।

हाथरस केस की जाँच ( CBI investigation ) में सीबीआई ( CBI ) कोई भी चूक छोड़ना नहीं चाहती है। कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल करने से पहले सीबीआई अब इस मामले में वैज्ञानिक तरीके से जांच को आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में अब चारों आरोपियों का पॉलीग्राफ़ी टेस्ट ( polygraph test ) भी कराया जाएगा। सीबीआई ने इसके लिए कोर्ट से इजाजत मांगी थी। कोर्ट से परमिशन मिलने के बाद शनिवार को सीबीआई की एक टीम अलीगढ़ जेल पहुंची और कोर्ट के ऑर्डर दिखाकर चारों आरोपियों को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि चारों आरोपियों का गुजरात के गांधीनगर में पोली ग्राफी टेस्ट होगा।

अलीगढ़ जेल ( Aligarh jail ) अधीक्षक आलोक कुमार के अनुसार सीबीआई चारों आरोपियों को गांधीनगर ले गई है। इस मामले में पुलिस निलंबित एएसपी विक्रांत और एसडीएम पीपी मीणा से भी पूछताछ करेगी। दोनों अधिकारियों पर पीड़िता के परिवार वालों ने आरोप लगाए थे। अंतिम संस्कार के साक्ष्य मिलने के बाद अब इस एंगल पर भी सीबीआई अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए इन सभी अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी। जानकारी के अनुसार सीबीआई पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों से भी बात करेगी उन्होंने पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों की एक लिस्ट बनाई है और इसी सूची के आधार पर उनसे पूछताछ की जाएगी। अब तक पुलिस इस मामले में पीड़ित परिवार के अलावा आरोपियों से और गांव वालों से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई दो बार घटनास्थल का भी निरीक्षण कर चुकी है।

Published on:
Also Read
View All