हाथरस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व ऊर्जा मंत्री पर साधा निशाना

महेंद्रनाथ पांडे ने कहा कि रामवीर उपाध्याय की परिवार की राजनीति को हाथरस की जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
2 min read
May 07, 2018
Mahendranath Pandey

हाथरस। नगर पालिका सदर द्वारा शहर की जनता के लिए की जा रही निशुल्क शुद्ध जल सेवा का शुभारंभ करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पालिका अध्यक्ष व जनता को धन्यवाद दे,जनता द्वारा भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने पर आभार व्यक्त किया। जनता को धन्यवाद देने के साथ बसपा के पूर्व ऊर्जा मन्त्री पर हमला करते हुये उनकी परिवारवाद की राजनीती खत्म होने की बात भी कही।

सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा चालू की गयी निःशुल्क शुद्ध पेय जल योजना का शुभारंभ करने आये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय को हाथरस के घण्टाघर पर कार्यकर्ताओं व नगर पलिका सभासद चेयरमैन द्वारा परूषराम जी का फर्सा, हनुमान जी का गदा, तलवार, छवि चित्र व फूलमाला डालकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मंच से बोलते हुये हाथरस की जनता का धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार आपसे किया हर वादा पूरा करेगी। साथ ही हाथरस की प्रमुख सड़कों पर जाम की समस्या बने तलाब चौराहे पर ओवर ब्रिज की स्वीकृति योगी सरकार द्वारा पास किये जाने की बात कही।

परिवारवाद की राजनीति को किया खत्म

मंच से बोलते हुये प्रदेश अध्यक्ष ने अपना हाथरस से लगाव होने के लिए बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि पत्थरों से लगाव वाली एक नेता ने हाथरस का नाम महामाया नगर रखा। प्रदेश अध्यक्ष ने मायावती के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मन्त्री रामवीर उपाध्याय और उनके परिवार पर वार करते हुए जनता से कहा कि आपने एक परिवार वाद की राजनीति को हाथरस से दूर किया है उसके लिये आप सभी को फिर से धन्यवाद देता हुं।

Published on:
07 May 2018 09:09 pm