हाथरस

फर्जी अधिकारी बन महिला से फोन पर अश्लील बातें करना पड़ा महंगा

महिला और लोंगो ने व्यक्ति की जमकर की चप्पलों और डंडों से पिटाई ,मुंंह काला कर मोहल्ले में घुमाया।
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2018, 6:32 PM IST
Beaten
फर्जी अधिकारी बन महिला से फोन पर अश्लील बातें करना पड़ा महंगा

हाथरस। एक मजनू को विद्युत विभाग का फर्जी अधिकारी बन महिला से फोन कर अश्लील बातें करना महंगा पड़ गया। पोल खुलने पर समाजसेविका और लोगोंं ने मुंह काला कर चप्पलों व डंडों से जमकर पिटाई लगाई। मजनू पड़ोस का ही रहने वाला निकला जिसे बाद में सदर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह है पूरा मामला

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला नाई निवासी समाजसेविका से एक व्यक्ति अनजान नम्बर से फोन कर अश्लील बातें करता था। इसका खुलासा जब हुआ तब महिला ने अपने दूसरे नम्बर से उसे कॉल किया और उसके बारे में पता लगा लिया। फिर क्या था महिला और पड़ोसियों ने मिलकर उसकी जमकर धुनाई कर डाली और महिला ने उसका मुंह काला कर पूरे मोहल्ले में घुमाया।

पड़ोसी ही निकला मजनू

महिला का पड़ोसी ही बिजली बिभाग का फर्जी अधिकारी बनकर कई दिनों से परेशान कर रहा था। महिला से अश्लील बातें करता था। महिला ने दूसरे नंबर से फोन कर उसके बारे में जानकारी की तो पता लगा कि वह उसका पड़ोसी ही था। पड़ोसी का पता लगने के बाद उसकी चपलों और डंडों से पिटाई कर उसका मुंह काला कर मोहल्ले में घुमाने के बाद थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गयी और पूछताछ कर रही है।

पीड़ित महिला हर समय लोगों की करती है मदद

आज जिस महिला के साथ यह मामला हुआ है वह एक समाज सेवी महिला है। कई वर्षों से गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों की मदद करती है। उनके हक के लिए कई बार प्रशासन से भी लड़ चुकी है इसलिए पूरा मोहल्ला इस महिला के साथ हमेशा खड़ा रहता है।

Published on:
Also Read
View All