27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश और शिवपाल में होने जा रहा समझौता, सैफई परिवार के इस चेहरे का प्रयास लायेगा रंग!

मुलायम सिंह की समाजवादी नहीं टूटेगी, अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव 2019 से पहले दिखेंगे साथ !
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 5 Sep 2018, 4:54 PM IST

Akhilesh and Shivpal

Akhilesh and Shivpal

आगरा। शिवपाल सिंह यादव द्वारा सेक्युलर मोर्चे का गठन करने का ऐलान क्या किया राजनीति जगत में भूचाल आ गया। सबसे ज्यादा हलचल सपा के कट्टर वोटर माने जाने वाले यादव समाज में है। अब होगा क्या...। शिवपाल सिंह यादव यदि समाजवादी पार्टी से अलग होते हैं, तो अखिलेश यादव या फिर शिवपाल सिंह यादव, किसे चुना जायेगा। यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सैफई परिवार से बात की, तो वहां से बड़ी खबर मिली है।

ये भी पढ़ें - teachers day 2018: गुरुओं ने दिया बच्चों को ये खास संदेश, देखें वीडियो

चाचा भतीजे होंगे एक
अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि सैफई परिवार में अभी तक जो कुछ भी हुआ है, वो अच्छा नहीं हुआ। इससे समाजवादी पार्टी को राजनैतिक नुकसान पहुंच रहा है। अब इसे बचाने के लिए सैफई परिवार में अहम भूमिका निभाने वाले और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे भाई राजपाल यादव अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - इस नेत्री ने ठुकराया भाजपा का ये महत्वपूर्ण पद, बताया चौंकाने वाला कारण


जल्द होगी बैठक
जयप्रकाश यादव ने बताया कि उनकी इस मामले में राजपाल यादव से सैफई में चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान राजपाल यादव ने बताया कि जल्द ही परिवार की एक बैठक का आयोजन किया जायेगा। इस बैठक में परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे, किसी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं होगी। इस बैठक में अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव के बीच ये दूरियां क्यों बढ़ती जा रही हैं, इसके कारण तलाशते हुये, इन दूरियों को कम किया जायेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि 2019 से पहले अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव एक साथ दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें - यादव महासभा ऐलान ने उड़ाये होश, यूपी में हार जीत का दम रखने वाला यादव समाज जानिये लोकसभा 2019 में किसका देगा साथ

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग