हाथरस

निकाय चुनाव: इस सीट पर टिकी हैं सबकी निगाहें, जानिए वजह

आरक्षण सूची जारी होने के बाद सभी नगर पंचायत/पालिका अध्यक्ष पद के दावेदारों ने गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है।
2 min read
Oct 14, 2017
Feature image

हाथरस। शासन स्तर नगर पालिका और नगर पंचायतों के आरक्षण की सूची जारी होने के बाद लंबे समय से चल रहे कयासों पर विराम लग गया है, हर जिले में मतदाता और पार्टियों के राजनेता अपने तरीके से आरक्षण के कयास लगा रहे थे। हाथरस जिला भी राजनीतिक दृष्टिकोण से अपनी अलग पहचान रखता है। जिले की हाथरस नगर पालिका को शासन स्तर से सामान्य घोषित किया गया है। जिले की हाथरस नगर पालिका पूरे डेढ़ दशक बाद सामान्य घोषित हुई है, जिसकी वजह से यहां इस सीट पर हर पार्टी से धुरंधर दावेदार मैदान में उतरने को तैयार हो गए हैं। यह नगर पालिका का चुनाव काफी दिलचस्प होगा।


नगर पालिका हाथरस के लिए रस्साकसी तेज

जिले की हाथरस नगर पालिका में डेढ़ दशक बाद सामान्य सीट घोषित होने के बाद इस सीट पर रस्साकसी तेज हो गई है, यहां अब चुनाव जीतने से ज्यादा पार्टियों से टिकट लेने के लिए द्वंद मचेगा, क्योंकि ललम्बे समय से इंतजार कर रहे बहुत से दावेदारों का चुनाव लड़ने का सपना अब पूरा होने के करीब आ पहुंचा है, चाहे तो किसी पार्टी से हो या फिर निर्दलीय।


सोशल मीडिया पर छाने लगे उम्मीदवारों के फोटो

फेसबुक हो या व्हट्सएप, सोशल मीडिया पर दावेदारों ने अपने फ़ोटो चमकाने शुरू कर दिए हैं। वहीं फ़ोटो लगाकर आम लोगों से अपनी राय मांगने लगे हैं, यहां तक कि जिले के व्हट्सएप ग्रुपों में निकाय चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गयी हैं। इतना ही नहीं फेसबुक पर पेज बनाने की कवायद भी तेज हो गयी है। कई पार्टी के दवेदारों ने तो व्हट्सएप पर ग्रुप बनाकर अपना प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया है।


गणेश परिक्रमा शुरू

आरक्षण सूची जारी होने के बाद शहर की नगर पालिका ही नहीं जिले की सभी नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के दावेदारों ने राजैनतिक पार्टियों के अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं की गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है। जिससे कि इस निकाय चुनाव में उन्हें पार्टी स्तर से चुनाव लड़ने का मौका मिल सके।

Published on:
14 Oct 2017 08:56 am