हाथरस

जेई से डेढ़ लाख रुपए की लूट

हाथरस में बाइक सवार लुटेरों ने जल निगम के जेई से शहर की पॉश कॉलोनी में डेढ़ लाख रूपए लूट लिए और फरार हो गए।
2 min read
• •
Sep 17, 2017
Loot

हाथरस। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद लगातार कानून व्यवस्था सुधारने के दावे किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह भी कानून व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं। बावजूद इसके कानून व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आ रहा है, यही कारण है कि विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर है। हाथरस में बाइक सवार लुटेरों ने जल निगम के जेई से शहर की पॉश कॉलोनी में डेढ़ लाख रूपए लूट लिए और फरार हो गए। लूट की घटना की जानकारी पीड़ित जेई ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

पल्सर सवार बदमाशों ने की लूट

हाथरस के थाना गेट क्षेत्र की साकेत कॉलोनी में रहने वाले जेई महेश जल निगम बुलंदशहर में तैनात हैं। शनिवार को जल निगम के जेई महेश शहर की पंजाब नेशनल बैंक से डेढ़ लाख रुपए निकाल कर अपने घर साकेत कॉलोनी जा रहे थे। जैसे ही जेई महेश साकेत कॉलोनी में घुसे वैसे ही पल्सर सवार दो बदमाशों ने घर के नजदीक ही उनसे नोटों से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने काफी शोर मचाया पर लुटेरे भागने में कामयाब रहे।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वहीं पीड़ित जेई की सूचना पर इलाका पुलिस के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल में जुट गए। वहीं पुलिस आसपास में लगे हुए CCTV कैमरों के रिकॉर्ड को खंगालने लगी हुई है , ताकि शायद बदमाशों का कोई सुराग किसी CCTV फुटेज में मिल जाए। सीओ सदर सुमन ने बताया कि cctv के फुटेजों को खगांला जा रहा है , वहीं घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

Also Read
View All