हाथरस

बंदर ने बिजलीघर में किया धमाका, लगी भीषण आग, देखें वीडियो

रात को ट्रांसफार्मर पर बंदर कूद गया था। इस कारण आग लग गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2018, 3:04 PM IST
fire
fire

हाथरस। आगरा रोड स्थित मीतई 220 केवीए विद्युत सब स्टेशन में रात को ट्रांसफार्मर पर एक बंदर कूद गया, जिसके कारण ट्रांसफार्मर की बुशिंग में भीषण आग लग गई। उसके बाद आधा दर्जन दमकलों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस कारण हाथरस और इगलास सहित कई इलाकों में काफी देर तक बिजली गुल रही। घटना रात दो बजे की है।

यह भी पढ़ें

लाखों का नुकसान
ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और एसडीओ व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। आनन-फानन में दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई को जोड़ा गयास, तब जाकर सप्लाई सामान्य हुई। इस मामले में अधिशाषी अभियंता कृष्ण कुमार आत्रे का कहना है कि रात को ट्रांसफार्मर पर बंदर कूद गया था। इस कारण बुशिंग में खराबी आने से आग लग गई। करीब आधा घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रही है। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया है।

यह भी पढ़ें

Updated on:
12 Oct 2018, 3:04 PM IST
Published on: